Sagittarius Horoscope today 12 April 2025 dhanu rashifal daily future predictions धनु राशिफल 12 अप्रैल : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sagittarius Horoscope today 12 April 2025 dhanu rashifal daily future predictions

धनु राशिफल 12 अप्रैल : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Sagittarius Horoscope Rashifal 12 April 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 12 April 2025 06:19 AM
share Share
Follow Us on
धनु राशिफल 12 अप्रैल : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 12 अप्रैल 2025: आज का दिन धनु राशि वालों के जीवन में नई संभावनाएं लेकर आया है। नए अवसरों के लिए तैयार रहें। परिवर्तनों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। अपने लीडरशिप स्किल से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

लव राशिफल : आज लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप की दिक्कतो को तुरंत सुलझाएं। आज रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। जिससे रिश्तों में दूरियां आएंगी। आज साथी की फिलिंग्स को हर्ट न करें। उन्हें फ्रीडम और मान-सम्मान दें। साथी का ख्याल रखें। धनु राशि के सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपको फीलिंग्स शेयर करने पर पॉजिटिव रिस्पान्स भी मिलेगा। मैरिड फीमेल्स के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

करियर राशिफल : दिन की शुरुआत में कार्यों में चुनौतियां आएंगी, लेकिन दोपहर बाद कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे। अपने जॉब पर फोकस करें। अहंकार से बचें। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ टीम में मिलकर काम करें। इनोवेटिव आइडियाज लाएं। इससे आपके क्लाइंट भी इंप्रेस होंगे। आज सरकारी कर्मचारियों को स्थानांतरण हो सकता है। वर्कप्लेस पर कंट्रोवर्सी से दूर रहें। आज आईटी और मैकेनिकल प्रोफेशनल्स को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। उद्यमी पार्टनरशिप के साथ नया प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।

आर्थिक राशिफल : आज आपको लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट होगा। आप स्टॉक मार्केट, ट्रेड या नए बिजनेस में इनवेस्ट करने का डिसीजन ले सकते हैं। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। बेहतर भविष्य के लिए पैसे खर्च होंगे। कुछ जातक भाई-बहन या दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे। बिजनेसमेन को पार्टनरशिप के सात बिजनेस करने का मौका मिलेंगे। इससे आप विदेशों में भी नए लोकेशन पर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल : आज ज्यादा हेल्थ इश्यूज नहीं रहेंगे, लेकिन हृदय रोगियों को सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। भारी समान न उठाएं। डायबिटीज के रोगी जरुरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। एडवेंचर ट्रिप पर जाते समय मेडिकल किट साथ रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशिफल : 12 अप्रैल का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?