Rishi Kapoor Top 10 Highest Earning Movies Not Bobby But 102 Not Ou Is On Top 1 ये हैं ऋषि कपूर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, बॉबी नहीं ये मूवी है नंबर 1
Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं ऋषि कपूर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, बॉबी नहीं ये मूवी है नंबर 1

ये हैं ऋषि कपूर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, बॉबी नहीं ये मूवी है नंबर 1

  • आज हम आपको उनकी हिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की।

Priti KushwahaSat, 12 April 2025 08:41 AM
1/11

ये हैं ऋषि कपूर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी हिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की।

2/11

नागिन

ऋषि कपूर की फिल्म  नागिन साल 1986 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके साथ श्रीदेवी लीड रोल में थीं। ये फिल्म उस साल की हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.75 लाख का कलेक्शन किया था।

3/11

बोल राधा बोल

ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म बोल राधा बोल में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.75 लाख का कलेक्शन किया था।

4/11

बॉबी

बतौर एक्टर  ऋषि ने फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके साथ डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 लाख का कलेक्शन किया था।

5/11

प्रेम रोग

प्रेम रोग में ऋषि के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे लीड रोल में  थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 लाख का कलेक्शन किया था।

6/11

दामिनी

साल 1993 में  रिलीज हुई फिल्म  दामिनी में ऋषि कपूर  के साथ सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.50 लाख का कलेक्शन किया था।

7/11

नसीब

ऋषि कपूर की फिल्म नसीब बॉक्स ऑफिस पर 7.25 लाख का कलेक्शन किया था। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, अमरीश पुरी जैसे कलाकार थे।

8/11

अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर,  अमिताभ बच्चन,  विनोद खन्ना जैसे  कलाकार थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 लाख का कलेक्शन किया था।

9/11

दीवाना

  साल 1992 में रिलीज हुई दीवाना में ऋषि के साथ शाहरुख खान और दिव्या भारती लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 लाख का कलेक्शन किया था।

10/11

मुल्क

अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क में ऋषि  कपूर के साथ तापसी पन्नू, आशुतोष राणा,  प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.10 लाख का कलेक्शन किया था।

11/11

102 नॉट ऑउट

साल  2018 में रिलीज हुई 102 नॉट ऑउट इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। इस मूवी में  ऋषि के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.70 लाख का कलेक्शन किया था।