धनु राशिफल 8 मई : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Sagittarius Horoscope Rashifal 8 May 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 8 मई 2025: रोमांटिक लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में दिए गए सुझावों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी चुनौतियां रहेंगी। आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
लव राशिफल : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को जल्द से जल्द लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाना चाहिए। साथी से अपने इमोशन्स को लेकर खुलकर बात करें। धनु राशि की फीमेल्स आज किसी खास व्यक्ति का प्रपोजल स्वीकार कर सकती हैं। रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति को एंटर न करने दें। आज एक्स-पार्टनर रिलेशनशिप में परेशानियां बढ़ा सकता है। प्रेमी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें।
करियर राशिफल : कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। नए टास्क को डेडलाइन के अंतर्गत कंपलीट करने की कोशिश करें। चैलेंजिंग टास्क को पूरा करने के लिए ज्यादा प्रयास करें। क्लाइंट से बातचीत के दौरान अपनी मैनेजमेंट स्किल का भरपूर उपयोग करें। ऑफिस मीटिंग में नए आइडियाज को शेयर करने में संकोच न करें। आज बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। सीनियर्स आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक स्थिरता आएगी। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें। आज आय के नए स्त्रोतों से रुपए-पैसे आएंगे। हालांकि, आपको धन का प्रबंधन बहुत होशियारी से करना होगा। आज आपको नए बिजनेस या स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करने से बचना चाहिए। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और बजट के अनुसार ही धन खर्च करें। इनवेस्ट के डिसीजन बहुत होशियारी से लें।
स्वास्थ्य राशिफल : धनु राशि वालों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम होंगे। जीवन में संतुलन जरूर बनाए रखें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होगी।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)