mohini ekadashi today know puja vidhi shubh muhrat vrat parana time Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी आज, नोट कर लें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारण टाइम से लेकर सबकुछ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़mohini ekadashi today know puja vidhi shubh muhrat vrat parana time

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी आज, नोट कर लें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारण टाइम से लेकर सबकुछ

Mohini Ekadashi Vrat : वैशाख माह में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल 8 मई को मोहिनी एकादशी है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 May 2025 07:13 AM
share Share
Follow Us on
Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी आज, नोट कर लें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारण टाइम से लेकर सबकुछ

Mohini Ekadashi Vrat : हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। यह तिथि विष्णु भगवान को समर्पित होती है। इस दिन विधि- विधान से विष्णु भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल 8 मई को मोहिनी एकादशी है। आइए जानते हैं, मोहिनी एकादशी की डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और महत्व…

मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारम्भ - मई 07, 2025 को 10:19 ए एम बजे

एकादशी तिथि समाप्त - मई 08, 2025 को 12:29 पी एम बजे

पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 9 मई को 05:34 ए एम से 08:16 ए एम तक

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 02:56 पी एम

मोहिनी एकादशी व्रत की पूजा-विधि...

इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान करने के बाद साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण करें।इसके बाद घर के मंदिर की साफ- सफाई करने के बाद घी का दीपक प्रज्वलित करें। विष्णु भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद विष्णु भगवान को साफ- स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।विष्णु भगवान की आरती करें और भोग लगाएं। विष्णु भगवान के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिना तुलसी के विष्णु भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जा सकता है।

एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट- श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति, पुष्प, नारियल, सुपारी, फल, लौंग, धूप, दीप, घी, पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल, चंदन, मिष्ठान।

एकादशी के दिन इन बातों का रखें ध्यान

सात्विक भोजन करें

इस पावन दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। एकादशी के दिन मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पहले भगवान को भोग लगाएं, उसके बाद ही भोजन ग्रहण करें।

चावल का सेवन न करें

एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन चावल का सेवन करना अशुभ माना जाता है।

दान- पुण्य करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस पावन दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।

भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस पावन दिन भगवान विष्णु को तुलसी जरूर अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 8 मई का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!