Shani Jayanti Upay 2025 in hindi how to please shani dev on shani jayanti Shani Jayanti Upay: शनि जयंती पर करें ये 5 उपाय, शनिदेव की कृपा से जीवन में आएंगी खुशियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Jayanti Upay 2025 in hindi how to please shani dev on shani jayanti

Shani Jayanti Upay: शनि जयंती पर करें ये 5 उपाय, शनिदेव की कृपा से जीवन में आएंगी खुशियां

Effective ways to please Shani Dev: शनि जयंती का दिन शनिदेव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
Shani Jayanti Upay: शनि जयंती पर करें ये 5 उपाय, शनिदेव की कृपा से जीवन में आएंगी खुशियां

Shani Jayanti Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही सूर्यदेव और छाया पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म फलदाता माना गया है। शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इस साल शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को है। हिंदू धर्म में शनि कृपा पाने के लिए शनि जयंती का दिन खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली आती है। जानें शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें-

ये भी पढ़ें:मेष राशि में सूर्य-बुध की युति, 7 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

1. शनि जयंती के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

2. शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

3. शनि कृपा पाने के लिए शनि जयंती के दिन काले रंग के वस्त्र, छाता, अन्न व लोहे की चीजों का दान करना चाहिए।

4. शनि जयंती के दिन शनि स्तोत्र, शनि मंत्र व शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:कब से शुरू हो रहा चातुर्मास? जानें इन चार महीनों में क्या करें और क्या नहीं

5. शनि जयंती के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी हुई रोटी खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!