Shani Uday: शनि गोचर के बाद होंगे उदित, 9 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
- Shani Uday 2025: शनि मीन गोचर करने के बाद उदित होंगे। शनि उदय से कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

Shani Uday April 2025: ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करने के बाद अप्रैल में उदित होंगे। शनि 28 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में अस्त हुए थे और 09 अप्रैल 2025 को मीन राशि में उदित हो जाएंगे। शनि का मीन गोचर 29 मार्च 2025 को होगाष शनि के मीन राशि में उदित होने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। इन भाग्यशाली राशियों को आर्थिक व करियर उन्नति के साथ व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। जानें शनि उदय से किन राशियों को होगा लाभ-
1. वृषभ राशि- शनि का उदय वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। शनि कर्म भाव में उदित होंगे। नौकरी पेशा करने वालों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आर्थिक समृद्धि मिलने के पूर्ण योग हैं।
2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को शनि उदय से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शनि गोचर से वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। शनि आपकी राशि के पंचम भाव में उदित होंगे। जिससे आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर व व्यापार में उन्नति मिल सकती है।
3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शनि का उदय होना शुभ रहेगा। शनि आपकी राशि के धन व वाणी भाव में उदित होंगे। जिससे धन की स्थिति में सुधार होगी। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सेहत पहले से अच्छी होगी। परिवार में तालमेल बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।