Horoscope 2023 Rashifal of all zodiac signs future predictions new year Horoscope 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा नववर्ष, पढ़ें सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope 2023 Rashifal of all zodiac signs future predictions new year

Horoscope 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा नववर्ष, पढ़ें सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल

New Year Horoscope : हर साल की तरह 2022 बीत गया और 2023 यानी नए साल की शुरुआत हो गई है। उम्मीदों भरे नए वर्ष हमारे दरवाजे पर दस्तक दे दी है। नया साल हम सबके लिए कैसा होगा, इसकी उत्सुकता सभी को है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Jan 2023 05:23 AM
share Share
Follow Us on
Horoscope 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा नववर्ष, पढ़ें सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल

हर साल की तरह 2022 बीत गया और 2023 यानी नए साल की शुरुआत हो गई है। उम्मीदों भरे नए वर्ष हमारे दरवाजे पर दस्तक दे दी है। नया साल हम सबके लिए कैसा होगा, इसकी उत्सुकता सभी को है। हमारी ओर से आपको शुभकामनाएं कि यह नया वर्ष आप सभी के लिए मंगलकारी हो। इसी कामना के साथ हम आपको बारह राशियों के पूरे साल का भविष्यफल बता रहे हैं। इस साल की शुरुआत ग्रहण योग से हो रही है। चंद्रमा राहु एक साथ मेष राशि में। काल पुरुष के प्रथम राशि में ग्रहण योग बन रहा है। मंगल वक्री रहेंगे वृषभ राशि में। केतु तुला राशि में। सूर्य और बुध धनु राशि में जहां बुध वक्री रहेंगे। शुक्र और शनि मकर राशि में और गुरु मीन राशि में रहेंगे। शुक्र की पोजिशन अच्छी है। शनि की पोजिशन अच्छी है। गुरु की पोजिशन अच्छी है। सूर्य भी एक तरीके से खराब नहीं कहे जाएंगे। हर वर्ष की शुरुआत हमारे वहां खरमास में ही होती है, तो ये कोई नई बात नहीं है। बुध के वक्री होने के कारण मिथुन लग्न, कन्या लग्न प्रभावित रहेगा। मंगल के वक्री होने के कारण मेष लग्न और वृश्चिक लग्न प्रभावित रहेगा, शारीरिक तौर पर, और मेष के और मंगल के वक्री होने के कारण जनमानस के रक्त और मानसपेशियां प्रभावित रहेंगी। रक्त में विकार होना और मानसपेशियों का विकार होना समझा सकता है। बुध से वित्तीय परेशानी, त्वचा की परेशानी, बौद्धिक परेशानी और अवसाद की स्थिति समझी जा सकती है। कुल मिलाकर के इस वर्ष को मेरे  द्वारा बहुत अच्छा नहीं कहा सकता है। मैं ये मान के चल रहा हूं कि औसत से खराब वर्ष होगा स्वास्थ्य और वित्तीय के मामले में। मेष से मीन राशि तक का भविष्यफल यहां पढ़ें...