मेष से लेकर मीन राशि वाले आज करें ये काम, सालभर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा
shani jayanti 2023 shani dev ki aarti upay : शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्य पर शनि जयंती का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल 19 मई को शनि जयंती है।

शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्य पर शनि जयंती का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल 19 मई को शनि जयंती है। इस दिन शनि देव की विधि- विधान से पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। एक तरफ जहां शनि देव के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि शनि रंक को भी राजा बना सकते हैं। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव की आरती जरूर करें। आगे पढ़ें शनिदेव की आरती-
शनिदेव की आरती :
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव....
श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव....
क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव....
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव....
देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।