Surya Gochar : 12 साल बाद राजलक्षण राजयोग से इन राशियों का होगा भाग्योदय, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता, खूब होगी कमाई
Surya Gochar December 2023 : 16 दिसंबर 2023 को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, जिससे शुभ प्रभाव से मेष, मिथुन और सिंह समेत 5 राशियों को बेहद शुभ फल मिलेंगे और इनके सभी कष्ट दूर होंगे।

Rajyog December 2023 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं, गुरु मेष राशि में हैं और सूर्य पर अपनी नवम दृष्टि से देखेंगे। इसलिए 16 दिसंबर को सूर्य और गुरु का नवम पंचम योग बनने से राजलक्षण राजयोग का निर्माण होगा। राजलक्षण राजयोग बनने से मेष, मिथुन और सिंह समेत 5 राशियों पर सूर्यदेव मेहरबान रहेंगे। जिससे इन राशि के जातकों के सभी कार्य सफल होंगे और तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आइए जानते हैं राजलक्षण राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा ?
मेष राशि : 16 दिसंबर से मेष राशि के जातकों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा होगी, जिससे करियर की बाधाएं दूर होंगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा, जिससे धन-संपदा में बढ़ोत्तरी होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
मिथुन राशि : राजलक्षण राजयोग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों के धन-दौलत में वृद्धि होगी। मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। सुख-सुवधिओं में जीवन व्यतीत करेंगे। सूर्य गोचर के प्रभाव से आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। इसलिए जल्दबाजी में धन खर्च ना करें।
सिंह राशि : सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि : ऑफिस में आपकी शानदार परफॉर्मेंस की प्रशंसा होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से बेहतर रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मेहनत रंग लाएगी और सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। इसके साथ ही सूर्यदेव की कृपा से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
मीन राशि : सूर्य गोचर के प्रभाव से मीन राशि के जातकों के घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। साथ ही भाई-बहनों से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।