Sun Horoscope Venus Transit Mercury Rahu Rashifal Pisces 3 zodiacs will get benefit सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि में, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun Horoscope Venus Transit Mercury Rahu Rashifal Pisces 3 zodiacs will get benefit

सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि में, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

  • Sun Horoscope Venus Transit: इस वक्त मीन राशि में 4 ग्रहों की युति बनी हुई है। हाल ही में सूर्य देव के गोचर करने से मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बना हुआ है, जो 3 राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 March 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि में, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Sun Horoscope Venus Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह हैं, जो समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय गुरु की मीन राशि में चार ग्रहों की युति बनी हुई है। हाल ही में सूर्य देव के गोचर करने से मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। चतुर्ग्रही योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए मुश्किल समय का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि में कब तक: दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य अप्रैल 13, 2025 तक, बुध मई 6, 2025 तक, राहु मई 17, 2025 तक, व शुक्र ग्रह मई 30, 2025 तक मीन राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें:Rashifal: 18 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: मेष राशि से मीन राशि के लिए 17-23 मार्च तक का समय कैसा रहेगा?

इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कर्क राशि

सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें:शनि मीन गोचर के बाद करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:17 से 23 मार्च तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल

वृश्चिक राशि

सूर्य, शुक्र, राहु और बुध की युति से मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग वृश्चिक राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। कानूनी मामले हल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और दिन शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ भी अच्छे रहने वाली है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।