surya rashi parivartan meen rashi mein sun transit in pisces horoscope rashifal कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय, एक माह तक रहेगी सूर्य देव की कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़surya rashi parivartan meen rashi mein sun transit in pisces horoscope rashifal

कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय, एक माह तक रहेगी सूर्य देव की कृपा

  • Surya Gochar Sun Transit Horoscope : इस समय सूर्यदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। 14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव 1 माह तक मीन राशि में रहेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 March 2025 01:20 PM
share Share
Follow Us on
कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय, एक माह तक रहेगी सूर्य देव की कृपा

Surya Gochar Sun Transit Horoscope : इस समय सूर्यदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। 14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव 1 माह तक मीन राशि में रहेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति को खूब मान-सम्मान मिलता है और धन-लाभ होता है। आइए जानते हैं, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से किन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष राशि- सूर्य के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के विद्यार्थियों को करियर में अपार सफलता मिलेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। कानूनी मामलों में विजयी हासिल होगी। सरकारी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। आय के नए साधन बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारियां