Vastu Tips 5 things to keep under the pillow to remove negativity from life Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे रखें ये 5 चीजें, नेगेटिविटी दूर होने की है मान्यता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips 5 things to keep under the pillow to remove negativity from life

Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे रखें ये 5 चीजें, नेगेटिविटी दूर होने की है मान्यता

  • Vastu Tips:वास्तु के अनुसार, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने, बुरे और डरावने सपने से छुटकारा पाने के लिए तकिए के नीचे कुछ चीजों को रखना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे लाइफ में नेगेटिविटी दूर होती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 29 Dec 2024 06:08 PM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे रखें ये 5 चीजें, नेगेटिविटी दूर होने की है मान्यता

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पॉजिटिविटी बढ़ाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए तकिए के नीचे कुछ चीजें जैसे लौंग, मोर का पंख, फिटकरी समेत कुछ चीजों को रखना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को तकिए के नीचे रखने से नकारात्मक भर्जा दूर होती है। पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित करती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार, इन चीजों को रोजाना अपने तकिए के नीचे रखकर सोने से आप जीवन में कई बदलाव दे सकते हैं। आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है?

वास्तु टिप्स :तकिए के नीचे क्या रखना चाहिए?

मोरपंख : हिंदू धर्म में मोरपंख को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि प्यार और खुशियों को आकर्षित करने के लिए मोरपंख का इस्तेमाल किया जाता है। बुरी शक्तियों से छुटकारा पाने और धन को आकर्षित करने के लिए तकिए के नीचे मोरपंख रखकर सो सकते हैं।

लौंग : रोजाना तकिए के नीचे 5,7 या 9 लौंग रखकर सो सकते हैं। इसे रोज सुबह जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नेगेटिविटी कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

तेज पत्ता: वास्तु शास्त्र में तकिए के नीचे तेज पत्ता रखना सुख-समृद्धि कारक माना गया है। मान्यता है कि तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोने से नेगेटिविटी एनर्जी दूर होती है और यह पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है।

फिटकरी : वास्तु में बुरी शक्तियों और डरावने सपने से सुरक्षा के लिए तकिए के नीचे फिटकरी रखना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि तकिए के नीचे कम से कम 7 दिन फिटकरी का टुकड़ा रखने से बुरे सपने समेत सभी नेगेटिविटी से मुक्ति मिलती है। इसके बाद फिटकरी को घर से बाहर फेक दें।

तुलसी का पत्ता : हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में तुलसी के पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा तुलसी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि सोते समय तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि, सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ने से बचना चाहिए। इसे तकिए के नीचे रखने के लिए सुबह ही तोड़कर रख लें।

ये भी पढ़ें:Vastu Tips: इन पर्सनल चीजों को दूसरों से कभी न करें शेयर, जानें वास्तु नियम
ये भी पढ़ें:Vastu Tips : दरवाजों पर दीमक लगना शुभ हो या अशुभ? जानें वास्तु के नियम
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: घर के कौन-से कमरे में किस रंग की रोशनी वाले बल्ब(लाइट) होने चाहिए?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!