जमशेदपुर में पदस्थापित जैप 6 के जवान की मौत
जमशेदपुर के सोनारी सीएच एरिया में जैप 6 कैंप के जवान विपिन कुमार यादव की मौत हो गई। वह 40 साल के थे और गालूडीह में तैनात थे। मंगलवार रात सोने के बाद सुबह बेहोश मिले। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें...

गावां, प्रतिनिधि। जमशेदपुर के सोनारी सीएच एरिया के पास स्थित जैप 6 कैंप के एक जवान की मौत हो गयी। गावां थाना क्षेत्र के नगवां के रहनेवाला विपिन कुमार यादव 40 साल है। वह गालूडीह (जमशेदपुर) में पदस्थापित था। वहां काफी दिनों तक ड्यूटी करने के बाद जैप 6 के सोनारी स्थित कैंप में लौटा था। वहां वह मंगलवार की रात सोने गया। बताया जाता है कि रात में उसको नींद नहीं आयी और बेचैनी थी। सुबह में वह बेहोश पाया गया। उसको तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं गुरुवार को गांव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़कर कर चला गया। क्षेत्र में घटना की सूचना मिलते ही मातम छा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।