Virgo Weekly Horoscope Kanya Rashi ka Saptahik Rashifal 6- 12 April 2025 future predictions कन्या साप्ताहिक राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Virgo Weekly Horoscope Kanya Rashi ka Saptahik Rashifal 6- 12 April 2025 future predictions

कन्या साप्ताहिक राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

  • Virgo Weekly Horoscope Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSun, 6 April 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
कन्या साप्ताहिक राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Virgo Weekly Horoscope (कन्या राशिफल 6- 12 अप्रैल, 2025): इस सप्ताह कन्या राशि वाले लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाएं। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

लव राशिफल: रोमांटिक लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगा। कुछ जातक इस वीक साथी की पैरेंट्स से मुलाकात करा सकते हैं। रिलेशनशिप की दिक्कतों को लेकर खुलकर बातचीत करें। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूर रहना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

करियर राशिफल : इस सप्ताह आपके सभी सपने साकार होंगे। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। ऑफिस में सीनियर्स,मैनेजर और टीम मेंबर्स का सपोर्ट मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। विदेश में बैठे क्लाइंट को अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन के जरिए हैंडल करें। ट्रेडर्स, बिजनेसमेन और उद्यमियों को व्यापार में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। नए लोकेशन पर व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए कई जगहों से फंड उपलब्ध होगा।

आर्थिक राशिफल : इस वीक आपको आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पूरे सप्ताह आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे। अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे। नया घर या वाहन की खरीदारी संभ है। कुछ पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलेंगे। पैसे कमाने के अतिरिक्त सोर्स मिलेंगे। घर में किसी सेलिब्रेशन के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। बिजनेसमेन को बकाया हुआ धन वापस मिल जाएगा। साथ ही व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए प्रमोटर्स से पैसे भी मिलेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल : इस वीक आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। एथिलीट को थोड़ा सतर्क रहना होगा। छोटी-मोटी चोट लग सकती है। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है। एडवेंचर एक्टिविटीज को अवॉइड करें। सीनियर्स को ट्रैवलिंग के दौरान थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?