होंडा का नया डियो स्कूटर लॉन्च, कंपनी ने बदल दिया इसका इंजन; पुराने मॉडल से इतना महंगा भी कर दिया
- होंडा ने अपने पॉपुलर डियो स्कूटर का 2025 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 74,930 रुपए तय की गई है। ये अपने मौजूदा मॉडल से लगभग 1500 रुपए महंगा है।

होंडा ने अपने पॉपुलर डियो स्कूटर का 2025 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 74,930 रुपए तय की गई है। ये अपने मौजूदा मॉडल से लगभग 1500 रुपए महंगा है। 2025 वर्जन में जापानी कंपनी ने इसमें अपडेटेड OBD2B कम्प्लायंट इंजन दिया है। यह 110cc सिंगल-सिलिंडर पुराने मॉडल जितना ही पावर आउटपुट देता है। CVT गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसके माइलेज फिगर को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। माना जा रहा है कि इसकी ARAI फ्यूल एफिशिएंसी बदल सकती है।
2025 डियो स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.2-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। यह क्लस्टर दूरी, ट्रिप मीटर और ईको इंडिकेटर जैसे कई राइड डेटा को दिखाता है। इसमें टाइप C चार्जिंग पोर्ट भी है, जो स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। नया डियो दो वैरिएंट STD और DLX में खरीद पाएंगे। DLX को 85,648 रुपए में बेचा जा रहा है. क्योंकि इसमें सभी फीचर्स के साथ-साथ बेहतर ग्राफिक्स भी हैं। स्कूटर की बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो गई है। इस महीने के आखिर में इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Dio 125
₹ 84,851 - 92,300

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Dio
₹ 70,211 - 78,162

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 660
₹ 17.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 457
₹ 4.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z900 RS
₹ 16.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नया डेस्टिनी 125 स्कूटर भी लॉन्च
हीरो मोटोकॉर्प ने नया डेस्टिनी 125 स्कूटर भी लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर तीन वैरिएंट VX, ZX और ZX+ में लॉन्च किया गया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें 80,450 रुपए, 89,300 रुपए और 90,300 रुपए तय की गई हैं। हीरो डेस्टिनी 125 में आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है, जिसमें कर्वी बॉडीवर्क और आधुनिक एलिमेंट जैसे LED हेडलाइट और टर्न इंडीकेटर्स दिए हैं। इन्हें एप्रन में बड़े करीने से जोड़ा गया है। इसकी टेल लाइट भी काफी अट्रैक्टिव दिखती है। हीरो डेस्टिनी 125 VX को तीन कलर ऑप्शन इटरनल व्हाइट, रीगल ब्लैक और ग्रूवी रेड में खरीद पांएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।