नेक्सन EV छोड़ ‘कालीन भैया’ ने इस दमदार SUV को बनाया अपना नया साथी, आमिर खान के पास भी है ये भौकाली SUV
‘कालीन भैया’ के नाम से मशहूर हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को हाल ही में टोयोटा की दमदार एसयूवी से देखा गया है। उन्होंने टाटा नेक्सन EV छोड़ अब दमदार SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर को अपना नया साथी बना लिया है। ये भौकाली SUV आमिर खान के पास भी है।

मिर्जापुर वेब सीरीज में ‘कालीन भैया’ के नाम से मशहूर हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी टाटा नेक्सन ईवी को छोड़कर टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी को अपना नया साथी बना लिया है। जी हां, क्योंकि हाल ही में अभिनेता को नई टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी के साथ देखा गया है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Fortuner Legender
₹ 43.66 - 47.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.43 - 51.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.99 - 14.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पंकज त्रिपाठी और उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर
जतिन सिंह (Jatin Singh) नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में पंकज त्रिपाठी को उनकी सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में वे बड़े आराम से चप्पल पहनकर ऑफिस से बाहर आते हैं और पपराजी को देखकर हाथ जोड़ते नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी ये फॉर्च्यूनर 2018 में खरीदी गई थी। ये प्री-फेसलिफ्ट टाइप 3 मॉडल है।
फॉर्च्यूनर भारत में एक लोकप्रिय एसयूवी
टोयोटा फॉर्च्यूनर भारत में एक लोकप्रिय एसयूवी है, जो अपनी दमदार रोड प्रजेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह 2.8 लीटर डीजल इंजन से लैस है, जो 201bhp और 500nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।
टाटा नेक्सन ईवी पहली पसंद
टोयोटा फॉर्च्यूनर के अलावा पंकज त्रिपाठी के पास टाटा नेक्सन ईवी भी है। उन्होंने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को फिल्मों और वेब सीरीज की स्क्रीनिंग पर जाते हुए कई बार इस्तेमाल किया है। उनकी नेक्सन ईवी मैक्स वैरिएंट है, जो एक बार चार्ज करने पर 465 किलोमीटर की रेंज देती है।
अन्य सेलिब्रिटीज की टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा फॉर्च्यूनर सिर्फ पंकज त्रिपाठी ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद रही है। आमिर खान के पास भी सिल्वर कलर की फॉर्च्यूनर है। इसके अलावा बिपाशा बासु, मृणाल ठाकुर, रितेश देशमुख जैसे मशहूर एक्टर्स भी इस एसयूवी को पसंद करते हैं।
पंकज त्रिपाठी जैसे अभिनेता न केवल अपने अभिनय से बल्कि अपनी साधारण जीवनशैली से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर और टाटा नेक्सन ईवी जैसी कारें उनके पर्यावरण और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।