Tesla भूल जाइए! BYD लाया दुनिया का सबसे तेज EV चार्जर, सिर्फ 5 मिनट में फुल चार्ज
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता BYD ने हाल ही में 1,360 kW क्षमता वाले हाई-पावर EV चार्जर्स लॉन्च करने की घोषणा की है। ये केवल 5 मिनट में 400 किमी. तक की रेंज दे सकते हैं।

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता BYD ने हाल ही में 1,360 kW क्षमता वाले हाई-पावर EV चार्जर्स लॉन्च करने की घोषणा की है। ये ‘मेगावॉट फ्लैश चार्जर’ रेगुलर चार्जिंग सिस्टम की तुलना में चार गुना तेजी से बैटरी चार्ज करने में सक्षम हैं। खास बात यह है कि ये केवल 5 मिनट में 400 किमी. तक की रेंज दे सकते हैं, जिससे EV को चार्ज करना पेट्रोल भरवाने जितना आसान हो जाएगा। कंपनी का लक्ष्य है कि चीन में 4,000 से अधिक ऐसे चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएं, जिससे इलेक्ट्रिक कार मालिकों को बेहतरीन चार्जिंग सुविधा मिल सके।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Seal
₹ 41 - 53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Sealion 7
₹ 48.9 - 54.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
भारत को अभी लंबा सफर तय करना बाकी
जहां चीन में BYD जैसी कंपनियां EV चार्जिंग को सुपरफास्ट बनाने में लगी हुई हैं, वहीं भारत में अभी भी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की जरूरत है। हालांकि, BYD India भी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है। हाल ही में कंपनी ने Sealion 7 पेश किया और Atto 3 के 2025 मॉडल को अपडेट किया है।
BYD Atto 3: 2025 मॉडल में क्या हुआ अपडेट?
BYD Atto 3 के MY2025 वर्जन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें अब फ्रंट सीट्स के लिए वेंटिलेशन सिस्टम और ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है। इसके अलावा अब यह कार LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी के साथ आती है, जो ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ मानी जाती है।
BYD Atto 3 की बैटरी और रेंज
Atto 3 में 49.92kWh और 60.48kWh के दो बैटरी पैक उपलब्ध हैं, जो 468 किमी. और 521 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज देते हैं। यह कार 3 वैरिएंट्स - Dynamic, Premium और Superior में आती है, जिनकी कीमतें 24.99 लाख से 33.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। खास बात यह है कि भारत में लॉन्च के बाद से ही इसकी 3,100 से अधिक यूनिट्स बेची जा चुकी हैं।
क्या भारत में भी जल्द आएंगे मेगावॉट चार्जर्स?
भारत में EV चार्जिंग को लेकर धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन BYD के 1,360 kW चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाओं को अपनाने में अभी समय लगेगा। हालांकि, अगर भारतीय बाजार में EV की मांग तेजी से बढ़ती रही, तो निकट भविष्य में यहां भी सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।