दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बना भारत, इन कंपनी और मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा; देखें लिस्ट
- घरेलू कार बाजार अब जमकर फल-फूल रहा है। पिछले कुछ सालों में ऑटो बाजार को तेजी से ग्रोथ मिली है। बीता फाइनेंसियल ईयर 2024 इस बात को पूरी दमदारी के साथ बताता भी है।

घरेलू कार बाजार अब जमकर फल-फूल रहा है। पिछले कुछ सालों में ऑटो बाजार को तेजी से ग्रोथ मिली है। बीता फाइनेंसियल ईयर 2024 इस बात को पूरी दमदारी के साथ बताता भी है। दरअसल, हाई डिमांड और सप्लाई चेन की बाधाओं में ढील के बाद भी भारत FY24 के दौरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पैसेंजर व्हीकल (PV) बाजार बन गया। पहली बार भारतीय बाजार में 40,00,000 यूनिट की ईयरली थोक बिक्री को पार कर लिया। हाई आधार के बावजूद, SUV की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण ये सेगमेंट FY25 में बेहतर प्रदर्शन करने की राह पर तेजी से चल रहा है।
FY25 में अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान घरेलू PV वॉल्यूम साल-दर-साल (YOY) 1.8% बढ़कर 35,38,674 यूनिट हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 34,76,319 यूनिट था। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, इंडस्ट्री ने FY24 को 42,18,746 यूनिट के साथ खत्म किया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पैसेंजर व्हीकल (PV) वॉल्यूम | |
FY25 (अप्रैल-जनवरी) | 35,38,674 यूनिट |
FY24 (अप्रैल-जनवरी) | 34,76,319 यूनिट |
ग्रोथ | 1.80% |
सोर्स: SIAM |
जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में पीवी सेगमेंट में औसत मासिक थोक बिक्री 3,51,562 यूनिट रही। इस साल (अप्रैल-जनवरी) में यह संख्या थोड़ी ज्यादा यानी 3,53,867 यूनिट रही। डीलरशिप स्तर पर रिटेल सेल्स में गिरावट के बाद भी कार मैन्युफैक्चर ने थोक डिस्पैच बढ़ा दिया, जिसके चलते अक्टूबर में 75-80 दिनों तक इन्वेंट्री का स्तर बढ़ गया। हालांकि, भारी छूट के कारण खुदरा बिक्री में उछाल आया, जिसके कारण जनवरी में इन्वेंट्री का स्तर 50-55 दिनों तक गिर गया।
हमेशा की तरह, मारुति सुजुकी इंडिया ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट पर अपना दबदबा कायम रखा। घरेलू बाजार में हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की कम्बाइंड सेल्स से भी अधिक कारें बेचीं।
टॉप-10 OEM का पैसेंजर व्हीकल (PV) वॉल्यूम | |
फाइनेंशियल ईयर 2025 (अप्रैल-जनवरी) | |
मारुति सुजुकी इंडिया | 14,49,233 यूनिट |
हुंडई मोटर इंडिया | 4,99,119 यूनिट |
टाटा मोटर्स | 4,67,067 यूनिट |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 4,53,019 यूनिट |
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर | 2,54,547 यूनिट |
किआ इंडिया | 2,04,656 यूनिट |
होंडा कार्स इंडिया | 53,081 यूनिट |
वोक्सवैगन इंडिया | 35,582 यूनिट |
रेनो इंडिया | 32,378 यूनिट |
स्कोडा ऑटो इंडिया | 31,862 यूनिट |
सोर्स: SIAM |
पैसेंजर व्हीकल वॉल्यूम में SUV का योगदान अब लगभग 54% है। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में टाटा पंच, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा बोलेरो शामिल हैं।
टॉप-10 कार FY2025 (10 महीने) | |||
मॉडल | यूनिट | मॉडल | यूनिट |
टाटा पंच | 1,64,294 | मारुति फ्रोंक्स | 1,31,086 |
मारुति वैगनआर | 1,61,397 | मारुति ग्रैंड विटारा | 1,02,859 |
हुंडई क्रेटा | 1,60,495 | हुंडई वेन्यू | 98,547 |
मारुति अर्टिगा | 1,59,302 | टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस | 88,899 |
मारुति ब्रेजा | 1,57,225 | मारुति ऑल्टो | 83,824 |
मारुति स्विफ्ट | 1,45,626 | टाटा टियागो | 54,322 |
मारुति बलेनो | 1,39,324 | हुंडई ग्रैंड i10 निओस | 52,485 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 1,37,311 | हुंडई i20 | 47,434 |
मारुति डिजायर | 1,34,867 | हुंडई ऑरा | 45,074 |
टाटा नेक्सन | 1,31,374 | टोयोटा ग्लैंजा | 40,742 |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।