Honda City Hybrid e:HEV Price Hiked by Rs. 30,000 With Immediate Effect, check details अब पछताएंगे ग्राहक! महंगी हो गई 27kmpl का माइलेज देने वाली ये हाइब्रिड कार, अब घर लाने में इतने हजार ज्यादा लगेंगे, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda City Hybrid e:HEV Price Hiked by Rs. 30,000 With Immediate Effect, check details

अब पछताएंगे ग्राहक! महंगी हो गई 27kmpl का माइलेज देने वाली ये हाइब्रिड कार, अब घर लाने में इतने हजार ज्यादा लगेंगे

होंडा सिटी हाइब्रिड की कीमत में कंपनी ने इजाफा किया है। भारत की लोकप्रिय हाइब्रिड सेडान अब और महंगी हो गई है। आइए जानते हैं कि अब इस कार को घर लाने में कितने हजार ज्यादा लगेंगे।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 May 2025 12:09 PM
share Share
Follow Us on
अब पछताएंगे ग्राहक! महंगी हो गई 27kmpl का माइलेज देने वाली ये हाइब्रिड कार, अब घर लाने में इतने हजार ज्यादा लगेंगे

अगर आप होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City e:HEV) खरीदने की सोच रहे थे, तो यह खबर आपके लिए है। होंडा कार्स इंडिया ने इस पॉपुलर हाइब्रिड सेडान की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। अब इसे खरीदने के लिए आपको पहले से करीब 30,000 ज्यादा खर्च करने होंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी नई कीमतें जानते हैं।

ये भी पढ़ें:फौरन लपक लो! गजब का माइलेज देने वाली मारुति ग्रैंड विटारा पर ₹1.70 लाख की छूट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City Hybrid

Honda City Hybrid

₹ 19 - 20.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है नई कीमत?

होंडा सिटी हाइब्रिड अब सिर्फ एक ही वैरिएंट ZX में उपलब्ध है, जिसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 20.85 लाख हो गई है। पहले इसकी कीमत 20.55 लाख थी। यानी अब कीमत में 29,900 का इजाफा हो चुका है।

जब 2022 में सिटी हाइब्रिड भारत में लॉन्च हुई थी, तब इसकी शुरुआती कीमत 19.50 लाख थी। यानी दो साल में इसकी कीमत में 1.35 लाख से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

होंडा सिटी e:HEV में क्या खास?

होंडा सिटी हाइब्रिड एक माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक पर बेस्ड कार है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती है।

इसके इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें दो मोटर है, जो 253Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें e-CVT (इलेक्ट्रॉनिक कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स दिया गया है।

इसके माइलेज की बात करें तो ARAI के अनुसार इसका माइलेज 27.13 किलोमीटर प्रति लीटर का है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी धांसू फ्यूल एफिशिएंसी है, जो इसे पेट्रोल कारों की तुलना में बेहद किफायती बनाती है।

किससे मुकाबला है?

होंडा सिटी e:HEV (Honda City e:HEV) का सीधा मुकाबला हुंडई वरना (Hyundai Verna), स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) और फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) जैसी मिड-साइज सेडान कारों से है। लेकिन, इनमें से कोई भी कार इस सेगमेंट में फिलहाल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं देती।

क्या यह कीमत वाजिब है?

हालांकि, 20 लाख से ऊपर की कीमत एक सेडान के लिए ज्यादा लग सकती है, लेकिन इसमें मिलने वाले एडवांस फीचर्स, हाई माइलेज और होंडा की विश्वसनीयता इसे एक प्रीमियम हाइब्रिड ऑप्शन बना देती है। इसके अलावा ये कार EV की ओर बढ़ते भारत के सफर में एक मजबूत कदम मानी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:विदेशी ग्राहकों पर छाया मारुति की इस SUV का खुमार, 364% बढ़ गया एक्सपोर्ट

अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं, जो पेट्रोल का खर्च भी बचाए, ड्राइव करने में मजेदार हो और टिकाऊ भी हो, तो होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) अब भी एक शानदार विकल्प है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।