महिंद्रा SUV का मतलब ये मॉडल; इसके सामने कहीं नहीं टिकते थार, बोलेरो और XUV700; फिर बना नंबर-1
कंपनी ने अप्रैल में अपनी इस साल की सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की है। ये पहला मौका रहा जब उसकी सेल्स 50 हजार यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 9 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUVs और MPVs शामिल हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए पिछला महीने सेल्स के लिजाह से बेहद शानदार रहा। दरअसल, कंपनी ने अप्रैल में अपनी इस साल की सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की है। ये पहला मौका रहा जब उसकी सेल्स 50 हजार यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 9 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUVs और MPVs शामिल हैं। पिछले महीने हर बार की तरह स्कॉर्पियो कंपनी की बेस्ट सेलर रही। जबकि, थार की सेल्स ने कंपनी को चौंका दिया। थार को 74% की ईयरली ग्रोथ मिली है। चलिए कंपनी की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।
महिंद्रा सेल्स ब्रेकअप अप्रैल 2025 | ||||
मॉडल | अप्रैल 2025 | मार्च 2025 | फरवरी 2025 | जनवरी 2025 |
स्कॉर्पियो | 15,534 | 13,913 | 13,618 | 15,442 |
थार | 10,703 | 8,936 | 9,248 | 7,557 |
बोलेरो | 8,380 | 8,031 | 8,690 | 8,682 |
XUV 700 | 6,811 | 6,851 | 7,468 | 8,399 |
XUV 3XO | 7,568 | 7,055 | 7,861 | 8,454 |
XEV 9e | 2,441 | 2,080 | - | - |
XUV 400 EV | 337 | 238 | 322 | 288 |
BE 6 | 550 | 934 | - | - |
मराजो | 6 | 10 | 17 | 0 |
टोटल | 52,330 | 48,048 | 47,224 | 48,822 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 95,677 - 99,476

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा की पिछले 4 महीने के सेल्स ब्रेकअप डेटा पर नजर डालें तो स्कॉर्पियो की अप्रैल में 15,534 यूनिट, मार्च में 13,913 यूनिट, फरवरी में 13,618 यूनिट और जनवरी में 15,442 यूनिट बिकीं। थार की अप्रैल में 10,703 यूनिट, मार्च में 8,936 यूनिट, फरवरी में 9,248 यूनिट और जनवरी में 7,557 यूनिट बिकीं। बोलेरो की अप्रैल में 8,380 यूनिट, मार्च में 8,031 यूनिट, फरवरी में 8,690 यूनिट और जनवरी में 8,682 यूनिट बिकीं।
XUV 700 की अप्रैल में 6,811 यूनिट, मार्च में 6,851 यूनिट, फरवरी में 7,468 यूनिट और जनवरी में 8,399 यूनिट बिकीं। XUV 3XO की अप्रैल में 7,568 यूनिट, मार्च में 7,055 यूनिट, फरवरी में 7,861 यूनिट और जनवरी में 8,454 यूनिट बिकीं। XEV 9e की अप्रैल में 2,441 यूनिट और मार्च में 2,080 यूनिट बिकीं। XUV 400 EV की अप्रैल में 337 यूनिट, मार्च में 238 यूनिट, फरवरी में 322 यूनिट और जनवरी में 288 यूनिट बिकीं।
BE 6 550 की अप्रैल में 934 यूनिट बिकीं। मराजो की अप्रैल में 6 यूनिट, मार्च में 10 यूनिट, फरवरी में 17 यूनिट और जनवरी में 0 यूनिट बिकीं। इस तरह, कंपनी ने अप्रैल में कुल 52,330 यूनिट, मार्च में 48,048 यूनिट, फरवरी में 47,224 यूनिट और जनवरी में 48,822 यूनिट बेचीं। कंपनी के लिए उसकीद दोनों नई इलेक्ट्रिक SUVs (XEV 9e और BE 6) अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।