रात को घर से निकला दूल्हा, सुहागरात पर ही दुल्हन की उजड़ गई दुनिया, शादी वाले घर में मची चीख-पुकार
हरदोई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक और युवती की मर्जी से शादी कराई गई। सुहागरात पर दुल्हन की दुनिया उजड़ गई। गांव के बाहर पेड़ से दूल्हे का शव लटका मिला।

यूपी के हरदोई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक और युवती की मर्जी से शादी कराई गई। शादी को लेकर दोनों के परिवार वाले बेहद खुश थे। लड़की और लड़का भी खुशी के मारे फूल नहीं समाए थे। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। ससुराल वालों ने बहू का अच्छे से स्वागत सत्कार किया। खाना-पीना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। दुल्हन को कमरे में छोड़कर दूल्हा रात को कहीं निलक गया। दुल्हन पूरी रात दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं आया। सुबह जब घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो दूल्हे की खोजबीन शुरू हुई। गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी से दूल्हे का शव लटका मिला। इसकी खबर जब दुल्हन लगी तो वह बदहवास हो गई। सुहागरात के इंतजार में बैठी दुल्हन की पूरी दुनिया ही उजड़ चुकी थी। घर-परिवार में भी चीख-पुकार मची थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी रामचंद्र के 23 वर्षीय बेटे नीरज की 11 मई को शादी नयापुरवा मजरा आटवां कटैया गांव में लक्ष्मी से हुई थी। पिता के मुताबिक दोनों की मर्जी से विवाह हुआ था। ढाई महीने पहले शादी तय हुई थी। नीरज अपनी होने वाली पत्नी से कभी-कभी फोन पर बात भी करता था। सोमवार को दुल्हन को विदा कराकर लाने के बाद नीरज बेहद खुश था। उसने सभी के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद बाहर घूमने चला गया। शाम को लौटा तो भी सभी के साथ बैठकर चाय पी।
रात को वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद वह करीब रात 10 बजे घर से निकल गया। पूरी रात घर नहीं आया। दुल्हन दूल्हे के इंतजार में पूरी रात भर बैठी रही। सुबह जब दूल्हा घर पर नहीं दिखा तो घर वालों ने दुल्हन से इस बारे में पूछा, हालांकि इस बारे में बहू ने भी कुछ नहीं बताया। सुबह छह बजे गांव वालों से पता चला कि नीरज का शव फांसी लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।