यूपी के झांसी में एक किसान के बेटे की शादी उल्लास से हुई। खजुराहो से दूल्हा-दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। जैसे ही उड़न खटोला गांव पहुंचा तो उसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
यूपी के कानपुर में एक रिटायर बुजुर्ग ने 62 की उम्र में शादी रचाई है। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने उसके साथ कांड कर दिया। दुल्हन नकदी व जेवरात समेत पांच लाख के माल को पार कर ले गई। दूल्हे ने थाने में शिकायत की है। पुलिस से गुहार लगाई है।
मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा धराती-बाराती घायल हो गए। विवाद के बाद दोनों की शादी भी कैंसिल हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने होटल में भी जमकर तोड़फोड़ की।
भागलपुर जिले के एक गांव में शादी के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी को अपना भाई बताकर उसे ससुराल ले आई। पति और ससुराल वालों को जब पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। महज 3 दिन बाद ही उसकी शादी टूट गई।
यूपी के सिद्धार्थनगर में शादी के दूसरे दिन दूल्हे की संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसका सुहाग उजड़ गया। घरों में मातम पसर गया।
यूपी के बागपत जिले में अनोखी शादी की जगह-जगह चर्चा हो रही है। यहां दूल्हा और दुल्हन ने सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए। दोनों ने आठ वचनों का वदा भी किया।
महिलाओं को शादी-बारात में सजना-संवरना बेहद पसंद होता है। अक्सर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाएं पहले ब्यूटी पार्लर जाती हैं और वहां पूरा साज शृंगार करवाती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के पतियों को ये साज-शृंगार रास नहीं आता।
युवक की शादी 6 फरवरी, 2023 को देहलीगेट निवासी युवती से हुई। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही युवती का ससुराल पक्ष से विवाद रहने लगा। 10 सितंबर, 2024 को युवती ने अपने परिवारीजनों को बुलाया और बिना पति को बताए उनके साथ चली गई।
पटना जिले के धनरुआ में तिलक समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। चांदी का कटोरा उपहार में नहीं मिलने पर दूल्हे वालों ने बवाल काट दिया और शादी भी तोड़ दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया।
मैनपुरी में वरमाला स्टेज पर वरमाला डालने से पहले दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन को गालियां दीं। दूल्हे के इस व्यवहार से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।