बेडरूम की जगह आंगन में सोई दुल्हन, आधी रात को दिखाई हाथ की सफाई; आंख खुली तो लुट चुका था दूल्हा
शादी-बारातों में इन दिनों दूल्हे संग धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस बुलंदशहर में भी देखने को मिला है। अहार थाना क्षेत्र के गांव में काफी इंतजार के बाद एक युवक की शादी तय हुई।

शादी-बारातों में इन दिनों दूल्हे संग धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस बुलंदशहर में भी देखने को मिला है। अहार थाना क्षेत्र के गांव में काफी इंतजार के बाद एक युवक की शादी तय हुई। शादी को लेकर युवक ने सवा लाख रुपये भी दलाल को दिए। इसके बाद युवक की अहार में शादी गई गई। शुक्रवार देर शाम अवंतिका देवी मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। दुल्हन बेडरूम की जगह आंगन में ही सो गई। घर के अन्य सदस्य भी खाना खाकर सोने चले गई। आधी रात को दुल्हन ने अपने हाथ की सफाई दिखा दी। कुछ देर बाद जब दूल्हे की आंख खुली तो उसने घर का नजारा देखा। तब तक दूल्हा लुट चुका था। दूल्हे और उसके घर वालों को सबकुछ समझ आ गया था। दुल्हन घर से घरेलू जेवरात गहने लेकर फरार हो चुकी थी। सुबह होते ही पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी दिव्यांग कैलाश पुत्र प्राणसुख गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता है। उसने बताया कि उसके फुफेरा भाई ने कुछ दिन पहले एक रिश्ता बताया था जो उनके किसी मिलने वाले के संपर्क में था। शादी कराने के लिए उस व्यक्ति ने उससे करीब सवा लाख रुपये नगद लिए थे। चार पांच दिन पूर्व वो उसे और उसके परिजनों को गाड़ी से सुल्तानपुर लेकर गया था। वहां उन्हें एक राहुल नाम का व्यक्ति ओर मिला जिसने शादी के लिए लड़की बतायी थी। वह उन्हें लेकर सेमरी गांव पहुंचा जहां कैलाश की पूजा के साथ जयमाला करा दी गई। वह सब पूजा को गाड़ी से लेकर अहार आ गए।
शुक्रवार शाम परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में अवंतिका देवी मंदिर में कैलाश व पूजा की शादी संपन्न हुई। जिसके बाद सभी घर पहुंचे और दावत में सभी लोगों ने खाना खाया। रात्रि में 12 बजे सभी लोग सोने के लिए चले गए। पूजा भी परिजनों के साथ आंगन में ही सोई थी। रात्रि करीब 2 बजे परिजनों ने उठकर देखा तो पूजा चारपाई पर नहीं थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं न मिली। दूल्हे को जगाया गया। तब तक दूल्हा और उसका परिवार पूरी तरह से लुट चुका था। शनिवार की सुबह तक काफी खोजबीन के बाद भी जब वो न मिली तो कैलाश परिजनों के साथ थाना अहार पहुंचा और तहरीर दी।