मंडप में इस बात पर भड़की दुल्हन, रातभर चली पंचायत, फिर भी नहीं मानी, बिना शादी के लौटी बारात
यूपी के सुलतानपुर जिले में शादी के मंडप में दुल्हन भड़क गई। जमकर हंगामा हुआ। शादी से इनकार कर दिया। रातभर पंचायत चली। पुलिस बुलाई गई फिर भी दुल्हन नहीं मानी। बिना शादी के बारात लौट गई।
यूपी के सुलतानपुर जिले में शादी के मंडप में अचानक दुल्हन भड़क गई। रस्मों के बीच हंगामा हो गया। दरअसल, डाल पर सोने का हार न आने की जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकर दिया। रातभर चली पंचायत के बाद भी दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद समाधान के लिए दोनों पक्षों ने पुलिस को बुलाया। फिर भी बात नहीं बनने पर बिना शादी के बारात लौट गई।
पूरा मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के कसईपुर गांव का है । जहां 23 मई को पार्वती पुत्री घेराऊ के विवाह की तैयारी चल रही थी सभी नाते रिश्तेदार मौजूद थे। वर पक्ष अभिषेक गौतम पुत्र पन्नलाल गौतम निवासी ग्राम बनकट लोदी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर विवाह करने के लिए बारात लेकर पहुंचा। रात में हंसी ख़ुशी के साथ द्वारपूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दोनों पक्ष पूरी तरह जश्न में डूबे थे। तभी विवाह मंडप में विवाह की रस्में शुरू हुईं।
इस दौरान वर पक्ष डाल में लाए गए गहनों को सार्वजनिक किया, इसमें सबकुछ था, लेकिन सोने का हार नहीं दिखा, फिर क्या था दुल्हन भड़क गई। इस दौरान दुल्हन ने बिना सोने के हार के शादी करने से इनकार कर दिया। रातभर पंचायत चली। सुबह तक कोई हल नहीं निकला। बाद में समाधान के लिए दोनों पक्षों ने पुलिस को बुलाया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को चौकी कोइरीपुर लेकर गई। वहां घंटों बातचीत का सिलसिला चला। घंटों तक चली पंचायत में कोई समाधान नहीं निकला। इस पर वर पक्ष को बिना शादी किए वापस बैरंग लौटना पड़ा। शादी टूटने की खबर जैसे ही गांव सहित क्षेत्र के लोगों में फैली तो कौतूहल का विषय बना रहा।
इस सम्बंध में चौकी प्रभारी कोइरीपुर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बात की गई, लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई, इस पर दोनों पक्ष आपस में समझौता करके अपने अपने घर को लौट गए।