Gang Rape Incident in Village Woman Threatened Husband Attacked तमंचे के बल पर आंतकित कर महिला से दुष्कर्म , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsGang Rape Incident in Village Woman Threatened Husband Attacked

तमंचे के बल पर आंतकित कर महिला से दुष्कर्म

Muzaffar-nagar News - तमंचे के बल पर आंतकित कर महिला से दुष्कर्म

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 25 May 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
तमंचे के बल पर आंतकित कर महिला से दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर महिला को उसके पति व बेटे को जान से मारने की धमकी। पीड़िता अपने पति के साथ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे तो आरोपी ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसकी एक आंख खराब हो गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति व बेटा जंगल में घास लेने गया हुआ था। आरोप है कि आरोपी मुकेश निवासी सोहंजनी जाटान उसके घर में घुस आया और तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर आरोपी ने महिला को उसके पति व बेटे को मारने की धमकी दी। खेत से लौटे पति को महिला ने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि महिला व उसका पति थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे। रास्ते में आरोपी खड़ा मिला। आरोपी ने उसके पीड़िता के पति से गाली गलौच कर मारपीट कर दी। इसी आरोपी के भाई राकेश व कल्लू ने पीड़िता के पति के सिर में किसी भारी वस्तु से हमलाकर दिया। मारपीट में उसकी आंख में चोट लग गयी,जिससे उसे दिखना बंद हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।