Chhatra District Rice Purchase Scam 10 74 Crore Allegations and Investigation Formed 10.74 करोड़ के घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChhatra District Rice Purchase Scam 10 74 Crore Allegations and Investigation Formed

10.74 करोड़ के घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन

चतरा जिले के पांच धान क्रय केंद्रों पर 10.74 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें झारखंड राज्य खाद्य निगम के उप सचिव और जिला आपूर्ति पदाधिकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 26 May 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
10.74 करोड़ के घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन

सिमरिया, प्रतिनिधि। चतरा जिले के पांच धान क्रय केंद्रों पर 10.74 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। इस घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस टीम में झारखंड राज्य खाद्य निगम के उप सचिव रामकृष्ण कुमार के अलावा हजारीबाग और रामगढ़ के जिला आपूर्ति पदाधिकारी शामिल हैं। पहले सिर्फ रामकृष्ण कुमार को जांच की जिम्मेवारी दी गई थी। मगर अब झारखंड राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने जांच टीम में हजारीबाग और रामगढ़ के जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी शामिल करने का फैसला लिया है। क्या है आरोप: चतरा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में किसानों से धान खरीदने के लिए पैक्सों में धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे।

इनमें सिमरिया पैक्स, प्रतापपुर व्यापार मंडल, बभने क्रय केंद्र, योगिडीह क्रय केंद्र और हंटरगंज व्यापार मंडल ने किसानों से धान तो लिया पर राइस मिल तक नहीं पहुंचवाया। इन क्रय केंद्रों पर किसानों का 44 हजार 743 क्विंटल धान का घोटाले का आरोप है। ऐसे में कई किसानों को अब तक धान का पैसा नहीं मिल पाया है। किसान पैक्स और सरकार को कोस रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।