BJP Holds Tiranga Yatra to Honor Martyrs and Boost Army Morale in Anupshahr तिरंगा यात्रा निकाल सेवा का किया गुणगान, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBJP Holds Tiranga Yatra to Honor Martyrs and Boost Army Morale in Anupshahr

तिरंगा यात्रा निकाल सेवा का किया गुणगान

Bulandsehar News - अनूपशहर में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने सेना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 26 May 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा निकाल सेवा का किया गुणगान

अनूपशहर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के शौर्य का गुणगान करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को देर शाम विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में बाल निकेतन मोंटेसरी स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें डीजे पर राष्ट्रभक्ति के गीत गाए जा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता सेना के पराक्रम के जयकारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए शिव चौक से गंगा तट पर स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंची। वहां सभी लोगों ने महापुरुषों को माल्यार्पण कर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रास्ते में जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा अर्पित कर स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज ले रखा था। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पहलगाम हमले को लेकर देश की सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य एवं पराक्रम के जय घोष कर सभी लोगों ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रामकरण सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, चेयरमैन बृजेश गोयल, अभय गर्ग, मुनेश शर्मा, विनीत बंसल, पराग गर्ग, दामिनी गौड़, सोनू भारद्वाज, बुन्दू सैफी, सीपी सिंह, राहुल बाल्मीकि, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।