लोग इस SUV को खरीदने से नहीं कर रहे कंप्रोमाइज, फिर पड़ी अपनी कंपनी के सभी 9 मॉडल पर भारी
- हुंडई की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। इसमें आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक और क्रेटा इलेक्ट्रिक भी शामिल है।

हुंडई की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। इसमें आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक और क्रेटा इलेक्ट्रिक भी शामिल है। कंपनी के लिए पिछले महीने हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ये SUV सेगमेंट में भी लगातार नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के आने से इसकी डिमांड में दमदार इजाफा भी हुआ है। चलिए सबसे पहले आपको इसकी सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।
हुंडई कार इंडिया सेल्स जनवरी 2025 | |||
मॉडल | जनवरी 2025 | दिसंबर 2024 | नवंबर 2024 |
क्रेटा | 18,522 | 12,608 | 15,452 |
वेन्यू | 11,106 | 10,265 | 9,754 |
एक्सटर | 6,068 | 5,270 | 5,747 |
ग्रैंड i10 निओस | 5,311 | 4,489 | 5,667 |
ऑरा | 5,388 | 3,852 | 4,248 |
i20 | 4,741 | 3,453 | 3,925 |
अल्काजार | 1,310 | 1,342 | 2,134 |
वरना | 1,477 | 872 | 1,213 |
टक्सन | 64 | 33 | 84 |
आयोनिक 5 | 16 | 24 | 22 |
टोटल | 54,003 | 42,208 | 48,246 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 6.2 - 10.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Verna
₹ 11.07 - 17.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई इंडिया की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो क्रेटा की जनवरी 2025 में 18,522 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 12,608 यूनिट और नवंबर 2024 में 15,452 यूनिट का था। वेन्यू की जनवरी 2025 में 11,106 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 10,265 यूनिट और नवंबर 2024 में 9,754 यूनिट का था। एक्सटर की जनवरी 2025 में 6,068 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 5,270 यूनिट और नवंबर 2024 में 5,747 यूनिट का था।
ग्रैंड i10 निओस की जनवरी 2025 में 5,311 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 4,489 यूनिट और नवंबर 2024 में 5,667 यूनिट का था। ऑरा की जनवरी 2025 में 5,388 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,852 यूनिट और नवंबर 2024 में 4,248 यूनिट का था। i20 की जनवरी 2025 में 4,741 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,453 यूनिट और नवंबर 2024 में 3,925 यूनिट का था। अल्काजार की जनवरी 2025 में 1,310 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1,342 यूनिट और नवंबर 2024 में 2,134 यूनिट का था।
वरना की जनवरी 2025 में 1,477 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 872 यूनिट और नवंबर 2024 में 1,213 यूनिट का था। टक्सन की जनवरी 2025 में 64 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 33 यूनिट और नवंबर 2024 में 84 यूनिट का था। आयोनिक 5 की जनवरी 2025 में 16 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 24 यूनिट और नवंबर 2024 में 22 यूनिट का था। इस तरह कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 54,003 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 42,208 यूनिट और नवंबर 2024 में 48,246 यूनिट का था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।