iVOOMi launches economical electric scooter S1 Lite Just Rs. 54,999 भारत में लॉन्च हुआ ये नया अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 54999 रुपए; सिंगल चार्ज पर 75Km दौड़ेगा, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़iVOOMi launches economical electric scooter S1 Lite Just Rs. 54,999

भारत में लॉन्च हुआ ये नया अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 54999 रुपए; सिंगल चार्ज पर 75Km दौड़ेगा

  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी आईवूमी (iVOOMi) ने भारत का अपना सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Lite लॉन्च किया है। इसे 6 कलर ऑप्शन जैसे पर्ल व्हाइट, मून ग्रे, स्कार्लेट रेड, मिडनाइट ब्लू, ट्रू रेड और पीकॉक ब्लू में लॉन्च किया गया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 June 2024 04:22 PM
share Share
Follow Us on
भारत में लॉन्च हुआ ये नया अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 54999 रुपए; सिंगल चार्ज पर 75Km दौड़ेगा

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी आईवूमी (iVOOMi) ने भारत का अपना सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Lite लॉन्च किया है। इसे 6 कलर ऑप्शन जैसे पर्ल व्हाइट, मून ग्रे, स्कार्लेट रेड, मिडनाइट ब्लू, ट्रू रेड और पीकॉक ब्लू में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की डीलरशिप से खरीद सकते हैं। S1 लाइट को दो बैटरी ऑप्शन ग्राफीन आयन और लिथियम आयन में खरीद पाएंगे। ग्राफीन आयन वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपए और लिथियम आयन की कीमत 64,999 रुपए है।

ग्राफीन आयन सिंगल चार्ज पर 75 किलोमीटर से ज्यादा और लिथियम आयन सिंगल चार्ज पर 85 किलोमीटर से ज्यादा की ट्रू रेंज देता है। कंपनी ग्राहकों के लिए आसान EMI ऑप्शन भी लेकर आई है। जिसके चलते इसे 1,499 रुपए की मंथली EMI पर भी खरीद पाएंगे। बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार में 10,000 से ज्यादा ई-स्कूटर बेच चुकी है।

ये भी पढ़ें:रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने अब इस कंपनी की हो रही एंट्री, 15 अगस्त को लॉन्च करेगी

इन ई-स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसे ERW 1 ग्रेड चेसिस के साथ तैयार किए गया है। ये ई-स्कूटर लंबे समय तक चलने के लिए बनाए गए हैं। इसमें 170mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। S1 Lite में 18 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया है, जो आपकी सभी जरूरी चीजों के लिए पर्याप्त जगह देता है। ये ई-स्कूटर मोबाइल चार्जिंग (5V, 1A) के लिए USB पोर्ट और LED डिस्प्ले स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स से भी लैस हैं। इस स्कूटर में 7 लेवल के सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

iVOOMi S1 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में बेहतरीन बैटरी टेक्नोलॉजी मिलती है। यह लाइट वेट वाले चार्जर और वाटर-रेजिस्टेंट IP67 बैटरी के साथ आता है, जो इसकी मजबूती को बढ़ाता है। इसमें एक रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे आसानी ने निकालकर चार्ज कर सकते हैं। ग्राफीन वैरिएंट की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा और लिथियम वैरिएंट की 55 किमी प्रति घंटा है। ग्राफीन वैरिएंट 3 घंटे में 50% चार्ज हो जाता है, जबकि लिथियम वैरिएंट सिर्फ 1.5 घंटे में 50% और लगभग 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

ये भी पढ़ें:देश की पहली CNG मोटरसाइकिल 2 वैरिएंट में आएगी, दोनों एक जैसा मिलेगा सिलेंडर

इसके अलावा, iVOOMi की S1 सीरीज में कंपनी दो वैरिएंट भी पेश करती है, जिसका नाम S1 और S1 2.0 है। इसमें हाई कैपेसिटी वाले Li-ion बैटरी पैक मिलते हैं, जिनकी कीमत 74,999 रुपए है। ये वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज और 58 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है। इसकी लॉन्चिंग पर कंपनी के को-फाउंडर और CEO अश्विन भंडारी ने कहा कि iVOOMi में हमारा मिशन हमेशा से ही अपने ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करना रहा है। इसमें अफॉर्डेबल, इनोवेशन और इफीसियंसी वाले प्रोडक्ट की सीरीज शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।