एमसीडी ने कालकाजी में अतिक्रमण हटाया
दिल्ली नगर निगम ने कालकाजी वार्ड में विशेष स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसमें फुटपाथों की सफाई की गई और घरेलू कचरा व निर्माण सामग्री हटाई गई। इसके अलावा, अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 May 2025 07:21 PM

नई दिल्ली, व.सं। दिल्ली नगर निगम की ओर से गुरुवार को कालकाजी वार्ड में विशेष स्वच्छता और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें निगम के विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान के अंतर्गत पैदल चलने वालों की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए फुटपाथों की हाई-प्रेशर जेट मशीन द्वारा सफाई की गई। साथ ही, क्षेत्र में जमा घरेलू कचरा और निर्माण सामग्री (मलबा) को हटाया गया। इसके अलावा हंसराज सेठी मार्ग, कृष्णा मार्केट और आसपास के क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।