खुशखबरी! जगुआर टाइप 00 की भारत में एंट्री कंफर्म, 14 जून को होगा धमाका; 770km की रेंज और लुक ऐसा कि होश उड़ा दे
जगुआर टाइप 00 कॉन्सेप्ट (Jaguar Type 00 Concept) की भारत में एंट्री कंफर्म हो गई है। 14 जून 2025 को मुंबई में इस लग्जरी ई-कार का शानदार डेब्यू होगा। आइए जरा विस्तार से इस कार की खासियत जानते हैं।

भारत में लग्जरी कार प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जगुआर (Jaguar) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक जीटी कॉन्सेप्ट कार जगुआर टाइप 00 (Jaguar Type 00) का भारत में डेब्यू 14 जून 2025 को मुंबई में होने जा रहा है। यह इवेंट जगुआर की ग्लोबल टूर का हिस्सा है, जिसमें यह कार पहले ही पेरिस, लंदन और मोनाको जैसी जगहों पर सुर्खियां बटोर चुकी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW X1
₹ 50.8 - 53.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLA
₹ 50.8 - 55.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Palisade
₹ 50 - 60 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 44.11 - 48.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है जगुआर टाइप 00?
जगुआर टाइप 00 (Jaguar Type 00) सिर्फ एक कॉन्सेप्ट कार नहीं, बल्कि जगुआर ब्रांड के भविष्य की झलक है। यह कार ब्रांड के लिए एक नई दिशा और नई पहचान लेकर आई है, जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और तकनीक तीनों मामलों में गेम चेंजर साबित हो सकती है।
प्योर इलेक्ट्रिक GT कूपे डिजाइन
इस कार में लॉन्ग बोनट और स्लोपिंग रूफलाइन वाला अट्रैक्टिव लुक मिलता है। इसमें टैंक जैसी मजबूत बॉडी और शार्प लाइन्स मिलती है। ये JEA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसकी रेंज 770 किमी. (एक चार्ज में) होगी।
मुंबई में क्यों खास है ये डेब्यू?
यह इवेंट भारत के लिए इसलिए अहम है, क्योंकि यह कार न केवल प्रोडक्शन से पहले भारत में दिखाई जाएगी, बल्कि यह दिखाता है कि JLR ग्रुप भारत जैसे उभरते बाजार को कितनी अहमियत दे रहा है।
जगुआर के अनुसार, इस कार को लेकर अब तक 32,000 से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखाई है, जबकि इसकी बिक्री अभी शुरू भी नहीं हुई है।
प्रोडक्शन वर्जन कब आएगा?
जगुआर (Jaguar) का कहना है कि Type 00 का प्रोडक्शन वर्जन 2025 के अंत तक ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और 2026 में इसकी बिक्री शुरू होगी। माना जा रहा है कि इसका मुकाबला पोर्शे टायकन (Porsche Taycan) और टेस्ला मॉडल एस (Tesla Model S) जैसी हाई-एंड इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
जगुआर टाइप 00 क्यों है खास?
ये कार जगुआर ब्रांड को ‘अल्ट्रा-लग्जरी’ सेगमेंट में ले जाने की शुरुआत है। डिजाइन ऐसा है, जो भविष्य को दर्शाता है, लेकिन अतीत की खूबसूरती को भी सम्मान देता है। जगुआर (Jaguar) की यह कोशिश है कि वो ना केवल EV स्पेस में टिका रहे, बल्कि उसका लीडर भी बने।
अगर आप भी कारों के दीवाने हैं, तो जगुआर टाइप 00 (Jaguar Type 00) को मिस करना नहीं चाहेंगे। यह भारत में एक नए युग की शुरुआत है, जहां इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल और स्टेटस के लिए भी खरीदी जाएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।