Mahindra Thar Roxx diesel 4x4 waiting period reduces by 6 months ऐसी डिमांड किस काम की! शोरूम जाकर आज बुक करेंगे ये SUV, फिर 18 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar Roxx diesel 4x4 waiting period reduces by 6 months

ऐसी डिमांड किस काम की! शोरूम जाकर आज बुक करेंगे ये SUV, फिर 18 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

  • महिंद्रा के लिए थार SUV दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन चुका है। पिछले महीने यानी फरवरी में स्कॉर्पियो के बाद थार की सबसे ज्यादा यूनिट बिकीं। इसकी कुल 9,248 यूनिट बिकीं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 March 2025 02:20 PM
share Share
Follow Us on
ऐसी डिमांड किस काम की! शोरूम जाकर आज बुक करेंगे ये SUV, फिर 18 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

महिंद्रा के लिए थार SUV दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन चुका है। पिछले महीने यानी फरवरी में स्कॉर्पियो के बाद थार की सबसे ज्यादा यूनिट बिकीं। इसकी कुल 9,248 यूनिट बिकीं। थार और थार रॉक्स की हाई डिमांड के चलते कंपनी को इसका प्रोडक्शन भी बढ़ाना पड़ा है। कंपनी थार और रॉक्स का प्रोडक्शन 30:70 के अनुपात में कर रही है। प्रोडक्शन बढ़ाने से इसका वेटिंग पीरियड भी कम करने में मदद मिली है। हालांकि, कुछ ट्रिम्स का वेटिंग पीरियड अभी भी पुराना ही है। अभी भी इसके कुछ ट्रिम पर 18 महीने यानी डेढ़ साल का वेटिंग पीरियड बना हुआ है। चलिए आप भी इस पर एक नजर डालिए।

महिंद्रा थार रॉक्स वैरिएंट-वाइज वेटिंग पीरियड मार्च 2025
वैरिएंटपेट्रोल MT 2WDपेट्रोल AT 2WDडीजल MT 2WDडीजल AT 2WDडीजल MT 4WDडीजल AT 4WD
MX118 महीने तक-18 महीने तक---
MX3-4 महीने तक4 महीने तक4 महीने तक--
AX3L--4 महीने तक---
MX54 महीने तक4 महीने तक4 महीने तक4 महीने तक10 महीने तक-
AX5L---4 महीने तक-10 महीने तक
AX7L-10 महीने तक10 महीने तक10 महीने तक12 महीने तक12 महीने तक

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
महिंद्रा थार वैरिएंट-वाइज वेटिंग पीरियड मार्च 2025
कन्वर्टेबल टॉपहार्ड टॉपडीजलहार्ड टॉप पेट्रोल
4WD9 महीने तक3 महीने तक3 महीने तक
RWD-3 महीने तक2 महीने तक

थार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है। इस ट्रिम में बहुत शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके सभी फीचर्स की डिटेल जानने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। वैसे, थार रॉक्स में तगड़े सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 162hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसमें एक एन्य डीजल ऑप्शन भी मिलता है। ये 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 152hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कता है। ये दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।

ये भी पढ़ें:देर तक चार्जिंग की टेंशन खत्म! अब 5 मिनट में 400Km के लिए चार्ज हो जाएगी ई-कार

जहां तक थार रॉक्स के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक इसमें कैमरा बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। SUV के चारों व्हील पर डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, TCS, TPMS और ESP कुछ अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए महिंद्रा क्रॉल स्मार्ट असिस्ट (CSA) और इंटेली टर्न असिस्ट (ITA) के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से लॉक होने वाला रियर डिफरेंस भी दे रही है। कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स इसे काफी एडवांस्ड SUV बना देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।