Mahindra Thar Roxx Waiting Period Reduced, check all details खुशखबरी! इस भौकाली SUV के लिए अब नहीं करना होगा महीनों इंतजार, वेटिंग पीरियड में जबरदस्त गिरावट, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar Roxx Waiting Period Reduced, check all details

खुशखबरी! इस भौकाली SUV के लिए अब नहीं करना होगा महीनों इंतजार, वेटिंग पीरियड में जबरदस्त गिरावट

महिंद्रा थार रॉक्स लेने जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि अब आपको इसके लिए सालों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसके वेटिंग पीरियड में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 27 May 2025 12:51 PM
share Share
Follow Us on
खुशखबरी! इस भौकाली SUV के लिए अब नहीं करना होगा महीनों इंतजार, वेटिंग पीरियड में जबरदस्त गिरावट

महिंद्रा थार रॉक्स वो दमदार SUV है, जिसका लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन काफी समय बाद अब आखिरकार एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां, क्योंकि इसका वेटिंग पीरियड पहले की तुलना में घट गया है। इस 5-डोर ऑफ-रोडर को लॉन्च के साथ ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन डिलीवरी के लिए महीनों तक इंतजार करना ग्राहकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं था। अब कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए इसकी वेटिंग पीरियड को काफी घटा दिया है, तो आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि इसको घर लाने में कितना समय लगेगा?

ये भी पढ़ें:ये 5 यूनिक फीचर्स जो टाटा अल्ट्रोज को बनाती है बलेनो से अलग, जानिए पूरी डिटेल्स

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.5 - 21.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 15 - 26.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या बदला है?

2024 के आखिर में थार रॉक्स का वेटिंग 12 से 15 महीने तक पहुंच गया था। लेकिन, मई 2025 में महिंद्रा ने उत्पादन बढ़ाते हुए वेटिंग पीरियड को सिर्फ 4-6 महीने कर दिया है। यह खबर उन हजारों ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो अब तक "डिलीवरी कब मिलेगी?" पूछते-पूछते थक चुके थे।

कौन-से वैरिएंट पर कितनी वेटिंग?

MX3 और MX5 ट्रिम्स – लगभग 4 महीने

AX7L और MX1 ट्रिम्स – लगभग 6 महीने

महिंद्रा थार 3-डोर का वेटिंग भी घटा

RWD डीजल – लगभग 2 महीने

पेट्रोल वैरिएंट – 2 महीने से थोड़ा ज्यादा

लॉन्च के समय क्या हुआ था?

जब महिंद्रा ने थार रॉक्स की बुकिंग खोली, तो सिर्फ एक घंटे में 1.76 लाख बुकिंग्स हो गईं। लोगों में इतना क्रेज था कि कई डीलर्स के पास कॉल्स और विजिट्स की लाइन लग गई। लेकिन, जब डिलीवरी डेट्स 2026 तक खिंचने लगीं, तो उत्साह चिंता में बदल गया।

देरी की असली वजह?

देरी की असली वजह ज्यादा डिमांड और उम्मीद से कहीं ज्यादा बुकिंग थी। इसके अलावा सप्लाई चेन की चुनौतियां, पार्ट्स की कमी और प्रोडक्शन में बाधाएं भी थी। इसके अलावा कुछ खास वैरिएंट्स जैसे टॉप-स्पेक AX7L 4x4 और बेस MX की डिलीवरी सबसे ज्यादा देरी से हो रही थी।

ग्राहक क्या कह रहे हैं?

कई ग्राहकों ने सोशल मीडिया और फोरम्स पर अपने अनुभव साझा किए। कुछ लोगों को समय पर डिलीवरी मिली, तो कुछ ने महीनों तक अपडेट का इंतजार किया। फिर भी कंपनी का कहना रहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की कि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

ये भी पढ़ें:भारत की सबसे सस्ती CVT हैचबैक बनी Hyundai i20, जानिए क्यों सबकी नजरें इस पर टिक

अब क्या करें?

अगर आप थार रॉक्स खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन लंबे इंतजार से डरकर पीछे हट गए थे, तो अब दोबारा सोचने का सही समय है। वेटिंग पीरियड अब काफी घट चुका है और डिलीवरी भी पहले से कहीं ज्यादा भरोसेमंद हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।