अब मचेगी को लूट! महिंद्रा लाई इस 7-सीटर पर ऐसा डिस्काउंट बना लेंगे खरीदने का मन, इतने में मिल रही
ग्राहकों को इसके मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 पर अलग-अलग फायदा मिलेगा। अप्रैल में इसकी 6,811यूनिट बिकी थीं। कंपनी इसके MY24 के AX7 7S, AX7 L वैरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इसका फायदा 31 मई तक मिलेगा।

महिंद्रा ने अपनी 7-सीटर XUV700 SUV के लिए मई में मिलने वाले डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। कंपनी इस महीने इस कार पर 85,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इसके मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 पर अलग-अलग फायदा मिलेगा। अप्रैल में इसकी 6,811यूनिट बिकी थीं। कंपनी इसके MY24 के AX7 7S, AX7 L वैरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इसका फायदा 31 मई तक मिलेगा। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए से 24.19 लाख रुपए तक है। इस पर कैश, एक्सेसरीज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। कंपनी इस SUV के सबी 5-सीटर वैरिएंट बंद कर चुकी है।
महिंद्रा XUV700 डिस्काउंट मई 2025 (MY 2024) | ||
डिस्काउंट टाइप | डिस्काउंट | नोट (यदि लागू हो) |
XUV700 (MX, AX3, AX5, AX5 S Variants) | ||
कैश | Rs. 25,000 | - |
एक्सेसरीज | Rs. 25,000 | |
कॉर्पोरेट A | Rs. 5,000 | एम्प्लॉयर कैटेगरी के आधार पर लागू |
कॉर्पोरेट B | Rs. 4,000 | |
टोटल | Rs. 30,000 + Accessory | मैक्सिमम पॉसिबल डिस्काउंट |
XUV700 (AX7 7S, AX7 L Variants) | ||
कैश | Rs. 80,000 | - |
एक्सेसरीज | Rs. 20,000 | |
कॉर्पोरेट A | Rs. 5,000 | एम्प्लॉयर कैटेगरी के आधार पर लागू |
कॉर्पोरेट B | Rs. 4,000 | |
टोटल | Rs. 85,000 + Accessory | मैक्सिमम पॉसिबल डिस्काउंट |
महिंद्रा XUV700 डिस्काउंट मई 2025 (MY 2025) | ||
डिस्काउंट टाइप | डिस्काउंट | नोट (यदि लागू हो) |
XUV700 (AX5, AX5 S Variants) | ||
कैश | Rs. 15,000 | - |
एक्सेसरीज | Rs. 15,000 | |
कॉर्पोरेट A | Rs. 5,000 | एम्प्लॉयर कैटेगरी के आधार पर लागू |
कॉर्पोरेट B | Rs. 4,000 | |
टोटल | Rs. 20,000 + Accessory | मैक्सिमम पॉसिबल डिस्काउंट |
महिंद्रा XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।
XUV700 में के फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।
अब बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।