मारुति की सबसे फिडड्डी कार! पिछले महीने इसे सिर्फ 201 लोगों ने खरीदा; ये सियाज या जिम्नी नहीं
मारुति सुजुकी के पास देश का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो हैं। कंपनी देश के अंदर 17 कार बेच रही है। उसकी ज्यादातर कारों की जमकर डिमांड है। हालांकि, उसकी लिस्ट में कुछ कार ऐसी भी है जिन्हें थोड़ी मुश्किल में ग्राहक मिल रहे हैं।

मारुति सुजुकी के पास देश का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो हैं। कंपनी देश के अंदर 17 कार बेच रही है। उसकी ज्यादातर कारों की जमकर डिमांड है। हालांकि, उसकी लिस्ट में कुछ कार ऐसी भी है जिन्हें थोड़ी मुश्किल में ग्राहक मिल रहे हैं। अप्रैल में कंपनी के लिए 4 ऐसे मॉडल रहे जिनकी सेल्स 1000 यूनिट के अंदर रही। उसके लिए सबसे कम बिकने वाली कार इनविक्टो रही। पिछले महीने इसकी सेल्स कंपनी की सबसे कम बिकने वाली जिम्नी और सियाज से भी कम रही। बता दें पिछले महीने इनविक्टो की सिर्फ 201 यूनिट ही बिकीं। इनविक्टो को टायोटा इनोवा हाइक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस महीने कंपनी इस पर 1.25 लाख रुपए का डिस्काउंट भी दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25.51 लाख रुपए है।
मारुति इनविक्टो सेल्स 2025 | |
नवंबर 2024 | 434 |
दिसंबर 2024 | 825 |
जनवरी 2025 | 556 |
फरवरी 2025 | 380 |
मार्च 2025 | 294 |
अप्रैल 2025 | 201 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Hycross
₹ 19.94 - 32.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 18.98 - 26.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu V-Cross
₹ 25.52 - 30.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Compass
₹ 18.99 - 32.41 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 15.5 - 27.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर TNGA इंजन मिलेगा। ये E-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह 183hp की पावर और 1250Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, एक लीटर पेट्रोल में इसक माइलेज 23.24Km तक है। बता दें कि टोयोटा इनोवा की तरह ये भी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है।
इसमें मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम से घिरा हुआ हेक्सागनल ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स उपलब्ध हैं। केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो में वन-टच पावर टेलगेट मिलेगा। यानी सिंगल टच से टेलगेट ओपन हो जाएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट के साथ छह एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। इसकी लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है। इसमें 8 तरह से एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स हैं। आगे की सीटें, सेकेंड रो में कैप्टन सीटें, साइड फोल्डेबल टेबल, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड, मल्टी-जोन टेंपरेचर सेटिंग्स दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।