ग्राहकों को लगा जोर का झटका! महंगी हो गई KTM की ये पैसा वसूल बाइक, यहां देखें नई प्राइस
अब KTM 250 Duke को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमतों में इजाफा कर दिया है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि क्या ये बाइक अभी भी पैसे वसूल है?

अगर आप KTM 250 ड्यूक (KTM 250 Duke) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। KTM इंडिया ने इस पॉपुलर परफॉर्मेंस बाइक की कीमत में 5,000 की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस बाइक की एक्स-शोरूम (दिल्ली) प्राइस 2.30 लाख रुपये हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
पहले क्या थी कीमत?
अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई 2025 KTM 250 ड्यूक की शुरुआती कीमत 2.45 लाख रखी गई थी। लेकिन, दिसंबर में कंपनी ने इस पर 20,000 की छूट दी थी, जो जनवरी 2025 तक वैलिड थी। मार्च तक यह छूट बनी रही, लेकिन अब KTM ने इसकी कीमत फिर से बढ़ा दी है।
KTM 250 Duke: क्यों है इतनी खास?
KTM 250 ड्यूक भारतीय युवाओं की पसंदीदा बाइकों में से एक है। यह देखने में बड़ी 390 ड्यूक जैसी ही लगती है, लेकिन कीमत में लगभग 67,000 सस्ती है। हालांकि, इसमें कुछ कम फीचर्स हैं, लेकिन इसका परफॉर्मेंस और स्पोर्टी फील कम नहीं है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसके इंजन की बात करें तो इसमें 248.7cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 30.57 bhp की पावर और 25Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन नए स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बेस्ड है, जो हल्का और मजबूत है। इसमें नया कर्व्ड स्विंगआर्म, ऑफसेट मोनोशॉक और 17-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
फीचर्स जो बनाते हैं इसे स्मार्ट
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल देखने को मिलता है। इसमें सेलेक्टेबल राइड मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा स्लिपर क्लच और क्विक शिफ्टर मिलते हैं। इसमें 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले (Bluetooth और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ) दिया गया है।
कलर ऑप्शन
KTM 250 Duke भारत में 4 कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें एबोनी ब्लैक, ब्लैक एंड ब्लू, सेरामिक व्हाइट और इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
क्या अब भी है पैसा वसूल?
बिल्कुल, 5,000 की बढ़ोतरी के बावजूद KTM 250 Duke अपने सेगमेंट में एक फीचर-पैक्ड, स्पोर्टी और भरोसेमंद बाइक है। यह न केवल शहर में शानदार परफॉर्म करती है, बल्कि हाईवे राइडिंग के लिए भी जबरदस्त है। इसके लुक्स, फीचर्स और राइडिंग थ्रिल को देखते हुए यह अब भी एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।