देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर आया ₹78000 का डिस्काउंट, कीमत ₹6 लाख; ये अर्टिगा या कैरेंस नहीं
- देश के अंदर 7-सीटर कारों के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसमें बजट, महंगी और प्रीमियम सभी तरह की कार शामिल हैं। हालांकि, जब बात बजट और प्रीमियम दोनों की आती है तब एक मॉडल सबसे आगे नजर आता है, जिसका नाम रेनो ट्राइबर है।

देश के अंदर 7-सीटर कारों के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसमें बजट, महंगी और प्रीमियम सभी तरह की कार शामिल हैं। हालांकि, जब बात बजट और प्रीमियम दोनों की आती है तब एक मॉडल सबसे आगे नजर आता है, जिसका नाम रेनो ट्राइबर है। MPV कैटेगरी में ट्राइबर ना सिर्फ देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है, बल्कि ये लुक और फीचर्स से काफी प्रीमियम भी है। ये 7 सीटर कार होने के साथ बेहतर माइलेज भी देती है। इस महीने इस कार पर 78,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। रेनो ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपए से 8.98 लाख रुपए के बीच है।
कंपनी ट्राइबर के 2024 मॉडल पर 78,000 रुपए और 2025 मॉडल पर 43,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल है। कंपनी RXE वैरिएंट के 2024 और 2025 मॉडल पर लॉयल्टी रिवॉर्ड भी दे रही है। इस पर एक्सचेंज और कैश बोनस नहीं मिलेगा। ग्राहकों को 8,000 रुपए की कॉर्पोरेट छूट या 4,000 रुपए का रूरल डिस्काउंट दे रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Nissan Magnite
₹ 6 - 11.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 6.1 - 11.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Triber
₹ 6.1 - 8.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 6.2 - 10.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ट्राइबर ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ट्राइबर को लिमिटेड एडिशन में भी खरीदा जा सकता है। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। इसमें नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है। ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है। इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है।
इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं।
इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। ट्राइबर ट्राइबर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।