सिर्फ ₹7.89 लाख कीमत वाली ये SUV अप्रैल के बाद होगी महंगी, BNCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार मिले
- स्कोडा इंडिया के लिए उसकी नई नवेली काइलक SUV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। फरवरी में इसके 3,636 ग्राहक मिले थे। ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे अफॉर्डेबल कार भी है।

स्कोडा इंडिया के लिए उसकी नई नवेली काइलक SUV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। फरवरी में इसके 3,636 ग्राहक मिले थे। ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे अफॉर्डेबल कार भी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपए है। खास बात ये है कि कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ लॉन्च किया था, जो अप्रैल में भी जारी रहेगी। स्कोडा काइलक कई वैरिएंट में उपलब्ध है, जो पेट्रोल इंजन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। काइलक का वेटिंग पीरियड 4 महीने तक है। कंपनी अगले महीने तक इस SUV की 33,000 यूनिट वितरित करने की योजना बना रही है। बता दें कि इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
स्कोडा काइल की एक्स-शोरूम कीमतें | |
वैरिएंट | कीमत |
Classic MT | ₹7.89 लाख |
Signature MT | ₹9.59 लाख |
Signature AT | ₹10.59 लाख |
Signature+ MT | ₹11.40 लाख |
Signature+ AT | ₹12.40 लाख |
Prestige MT | ₹13.35 लाख |
Prestige AT | ₹14.40 लाख |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Kylaq
₹ 7.89 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 12.15 - 13.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.99 - 15.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
स्कोडा काइलक के सभी वैरिएंट के फीचर्स की डिटेल
स्कोडा काइलक क्लासिक ट्रिम के फीचर्स: इसमें 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल डे/नाइट IRVM, ISOFIX एंकर, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, मैनुअल AC, रियर AC वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, 12V चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट), टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, पावर्ड विंग मिरर, फैब्रिक सीट और 4 स्पीकर शामिल है।
स्कोडा काइलक सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स: इसमें क्लासिक के फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर डिफॉगर, डैश, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश, 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, USB टाइप-C स्लॉट (सामने), रियर पार्सल शेल्फ और 2 ट्वीटर शामिल हैं।
स्कोडा काइलक सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, डिजिटल डायल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, डैश इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।
स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के साथ 17-इंच एलॉय, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होगा।
स्कोडा काइलक का इंजन और डायमेंशन
इस SUV में सिंगल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है, जो 115hp पावर जनरेट करता है। इसके मिड-स्पेक सिग्नेचर में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन नहीं मिलेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल मिलेगा। स्कोडा का दावा है कि काइलक 0 से 100kph की स्पीड महज 10.5 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी लंबाई में 3,995 mm, चौड़ाई में 1,975 mm और ऊंचाई में 1,575 mm है। इसका व्हीलबेस 2,566 mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 189 mm है। इसमें क्लास-लीडिंग के साथ 446 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जिसे पीछे की सीटों को मोड़ने पर 1,265 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।