अब नए कलर्स में खरीद पाएंगे टाटा सफारी और हैरियर, सेफ्टी के लिए ADAS में मिलेंगे नए फीचर्स
- भारत NCAP में सबसे पहले 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाले मॉडल टाटा हैरियर और सफारी हैं। सेफ्टी के साथ इन दोनों SUVs में कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।

भारत NCAP में सबसे पहले 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाले मॉडल टाटा हैरियर और सफारी हैं। सेफ्टी के साथ इन दोनों SUVs में कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। ऐसे में अब कंपनी ने इन दोनों मॉडल को अपडेट किया है। इसमें नए कलर ऑप्शन के साथ नए ADAS फीचर्स को शामिल किया गया है। हैरियर के एडवेंचर और फियरलेस ट्रिम अब ऐश ग्रे कलर में उपलब्ध हैं, जो पहले केवल स्मार्ट और प्योर ट्रिम में उपलब्ध था। वहीं, सीवीड ग्रीन शेड, जो पहले सिर्फ एडवेंचर ट्रिम में उपलब्ध था, अब टॉप-एंड फियरलेस वैरिएंट में भी शामिल किया गया है।
लोअर ट्रिम, स्मार्ट और प्योर अब कोरल रेड और पेबल ग्रे पेंट कलर के साथ भी मिलेंगे, जो पहले हाई ट्रिम में ही मिलते थे। लूनर व्हाइट पेंट स्कीम अब पूरे हैरियर मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड कर दी गई है। सनलिट येलो एक्सटीरियर शेड खास तौर से टॉप-एंड फियरलेस ट्रिम पर उपलब्ध है। एंट्री-लेवल स्मार्ट ट्रिम को छोड़कर, ओबेरॉन ब्लैक कलर अन्य तीन ट्रिम में भी मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा सफारी के लिए स्मार्ट और प्योर ट्रिम को गैलेक्टिक सैफायर और स्टारडस्ट ऐश कलर मिलते हैं। हाई एडवेंचर और एक्म्प्लिश्ड ट्रिम अब लूनर स्लेट शेड में पेश किए गए हैं, जबकि सुपरनोवा कॉपर कलर टॉप-एंड एक्म्प्लिश्ड ट्रिम में पेश किया गया है। स्टेलर फ्रॉस्ट शेड सभी वैरिएंट में उपलब्ध है, जबकि कॉस्मिक गोल्ड शेड टॉप-एंड ट्रिम के लिए रहेगा।
नए कलर ऑप्शन के साथ टाटा हैरियर और सफारी SUVs के ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट को लेन सेंटरिंग असिस्ट और लेन कीप असिस्ट जैसी फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। अपडेटेड ADAS सूट एडवेंचर+ A, फियरलेस+ और एक्म्प्लिश्ड+ वैरिएंट पर उपलब्ध होगा। पिछले साल अक्टूबर में पेश किए गए हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट के ओनर अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर बिना किसी खर्च के यह अपडेट हासिल कर सकते हैं।
हैरियर और सफारी में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। दोनों SUVs में 2.0-लीटर डीजल इंजन ही मिलता रहेगा, जो 170bhp का पावर जनरेट करता है। इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। टाटा हैरियर की शुरुआत एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए और टाटा सफारी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।