₹6 लाख की इस SUV ने फिर फहराया परचम; नेक्सन, कर्व, हैरियर जैसे दिग्गज भी छूटे पीछे, बिक्री में बनी नंबर-1
टाटा मोटर्स ने बीते महीने यानी मार्च, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर टाटा पंच (Tata Punch) ने कंपनी की कुल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल किया।

टाटा मोटर्स ने बीते महीने यानी मार्च, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर टाटा पंच (Tata Punch) ने कंपनी की कुल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल किया। टाटा पंच ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,714 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2024 में यह आंकड़ा 17,547 यूनिट रहा था। भारतीय मार्केट में टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.32 लाख रुपये तक जाती है। आइए इस दौरान हुए कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
चौथे नंबर पर रही टाटा कर्व
बिक्री कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,366 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 7,946 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथा नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व को इस दौरान कुल 3,785 नए ग्राहक मिले।
72% घट गई अल्ट्रोज की बिक्री
दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 72 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,658 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर 27 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 1,467 यूनिट कार बेचकर टाटा टिगोर रही। इसके अलावा, 31 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 1,415 यूनिट कार बेचकर सातवें नंबर पर टाटा सफारी और 38 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,265 यूनिट कार की बिक्री करके आठवें नंबर पर टाटा हैरियर रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।