छोटा पैक, बड़ा धमाका: ₹6 लाख की इस SUV ने निकाल दी सबकी हेकड़ी; बिक्री में शान से बनी नंबर-1
टाटा मोटर्स की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते FY 25 में हुई बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

टाटा मोटर्स की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते FY 25 में हुई बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। टाटा पंच ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,96,572 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी FY 2024 में यह आंकड़ा 1,70,076 यूनिट था। इसके अलावा, टाटा पंच इस दौरान देश की भी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। भारतीय मार्केट में टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.32 लाख रुपये तक जाती है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
50% घट गई अल्ट्रोज की बिक्री
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,63,088 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 69,234 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 50 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 35,187 यूनिट कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
लास्ट पोजीशन पर रही टाटा टिगोर
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान कुल 34,019 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 20,034 यूनिट एसयूवी बेचकर टाटा सफारी रही। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा हैरियर रही। टाटा हैरियर ने इस दौरान 23 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 18,958 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, 40 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 16,499 यूनिट कार की बिक्री करके लास्ट पोजीशन पर टाटा टिगोर रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।