7-सीटर SUV खरीदने जा रहे लोग थम जाएं, मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही ये नई कार; पहले सिर्फ 5-सीटर में थी
टोयोटा (Toyota) की 7-सीटर हायराइडर (Hyryder 7-Seater SUV) को हाल ही में स्पॉट किया गया है। ये कार फैमिली कार सेगमेंट में एक नई खिलाड़ी बनकर उभर सकती है। आइए इसकी पहली झलक देखते हैं।

कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV अर्बन क्रूजर हायराइडर (Hyryder) का 7-सीटर वर्जन लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इस SUV की टेस्टिंग के दौरान पहली बार झलक मिली है। अब इसके कई दिलचस्प फीचर्स सामने आने लगे हैं। हालांकि, टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से कैमोफ्लॉज में था, लेकिन कुछ चीजें साफ नजर आईं। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.14 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 11.42 - 20.68 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.71 - 14.87 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कारदेखो (cardekho) की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें रियर की तरफ नई LED टेललाइट्स दी गई हैं, जो मौजूदा 5-सीटर से अलग है। इसके साइड प्रोफाइल में बड़ा रियर सेक्शन है, जिससे 3rd-रो के लिए जगह का संकेत मिलता है। इसमें नई डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इसमें रूफ रेल्स, रियर वाइपर और पुल-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके इंटीरियर की ओर ऑटो-डिमिंग IRVM भी नजर आता है
उम्मीद की जा रही खूबियां (फीचर्स)
इंटीरियर के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ फीचर्स की उम्मीद की जा रही है, वो नीचे चार्ट में देखा जा सकता है।
संभावित फीचर | डिटेल्स |
---|---|
टचस्क्रीन | 10-इंच या उससे बड़ी यूनिट |
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले | नया, पूरी तरह डिजिटल |
ड्राइवर सीट | 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल |
एंबियंट लाइटिंग | मल्टी-कलर ऑप्शन |
HUD | हेड्स-अप डिस्प्ले |
फोन चार्जर | वायरलेस |
सनरूफ | पैनोरमिक |
फ्रंट सीट्स | वेंटिलेटेड |
सेफ्टी की बात करें तो हायराइडर (Hyryder) के 5-सीटर वर्जन में हाल ही में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड किए गए हैं। उम्मीद है कि 7-सीटर में भी यह फीचर मिलेगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ADAS फीचर्स (संभावित) मिलते हैं।
कीमत और टक्कर
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत (5-सीटर) | 7-सीटर अनुमानित कीमत |
---|---|---|
टोयोटा हायराइडर | ₹11.34 लाख – ₹19.99 लाख | ₹13 लाख से ₹21 लाख |
किससे है मुकाबला?
इस एसयूवी की टक्कर टाटा सफारी (Tata Safari), हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar), महिंद्रा XUV700, MG हेक्टर प्लस और मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर (आने वाली) होगी।
लॉन्च टाइमलाइन
टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) का यह 7-सीटर अवतार 2025 के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकता है। यह SUV उन लोगों के लिए परफेक्ट होगी जो फैमिली, स्टाइल और टेक्नोलॉजी को एक साथ चाहते हैं। (P.C-cardekho)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।