There will be no toll tax if you travel up to 20km on the highway ₹340 के इस पास से हर महीने फ्री हो जाता है टोल प्लाजा! लाखों बार भी निकलने पर नहीं लगते एक्स्ट्रा रुपए, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़There will be no toll tax if you travel up to 20km on the highway

₹340 के इस पास से हर महीने फ्री हो जाता है टोल प्लाजा! लाखों बार भी निकलने पर नहीं लगते एक्स्ट्रा रुपए

कई लोगों को इस बात का पता नहीं है कि सरकार ने टोल के आसपास रहने वालों के लिए इसे लगभग फ्री रखा है। लगभग हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपने लिए एक मंथली पास बनवाना पड़ता है। इस पास का फायदा किसी भी टोल प्लाजा के चारों तरफ 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मिलता है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 May 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
₹340 के इस पास से हर महीने फ्री हो जाता है टोल प्लाजा! लाखों बार भी निकलने पर नहीं लगते एक्स्ट्रा रुपए

देश के कई शहरों में अक्सर लोग हाईवे पर मौजूद टोल प्लाजा के आसपास रहते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें उस टोल को क्रॉस करने में टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। यानी ना चाहते हुए भी उनके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। हालांकि, इनमें से कई लोगों को इस बात का पता नहीं है कि सरकार ने टोल के आसपास रहने वालों के लिए इसे लगभग फ्री रखा है। लगभग हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपने लिए एक मंथली पास बनवाना पड़ता है। इस पास का फायदा किसी भी टोल प्लाजा के चारों तरफ 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मिलता है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर जितनी दूरी, उतना टोल नीति को लागू किया था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा था कि ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (GNSS) का इस्तेमाल करने वाले प्राइवेट व्हीकल ओनर्स से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 20 किलोमीटर तक की यात्रा पर प्रतिदिन कोई टोल नहीं लिया जाएगा। मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 में संशोधन किया। संशोधित नियमों के तहत GNSS का इस्तेमाल करने वाले निजी वाहनों से 20 किलोमीटर के बाद की वास्तविक यात्रा के लिए टोल टैक्स लिया जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 95,677 - 99,476

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कंपनी ने ग्राहकों को दिया बड़ा गिफ्ट, सभी व्हीकल 2 साल की वारंटी मिलेगी

मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा था कि ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम आधारित उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह प्रणाली के तहत राष्ट्रीय परमिट वाले वाहन के अलावा अन्य वाहन के चालक, मालिक या प्रभारी व्यक्ति से राष्ट्रीय राजमार्ग, स्थायी पुल, बाईपास या सुरंग के उपयोग पर एक दिन में प्रत्येक दिशा में 20 किलोमीटर की यात्रा तक शून्य-उपयोगकर्ता शुल्क लगाया जाएगा। मंत्रालय ने जुलाई 2024 में कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर GNSS आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू करने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें:स्कॉर्पियो, बोलेरो, इनोवा के आगे शान से नंबर-1 बनी ये 7-सीटर; कीमत ₹8.97 लाख

जो लोग टोल प्लाजा के किसी भी दिशा में 20Km के दायरे में रहते हैं उन्हें इसका फायदा मिलता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक मंथली पास बनवाना पड़ता है। इस पास की कीमत महज 340 रुपए होती है। इस पास को बनवाने के बाद टोल प्लाजा को महीनेभर में लाखों बार भी क्रॉस किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसा देने की जरूरत नहीं होती। कई लोग जो टोल प्लाजा के पास रहते हैं वो सिर्फ इसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों से बहस करने लगते हैं, जबकि नियम के मुताबिक उनके पास टोल से निकलने वाला पास होना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।