रात में हुई बारिश से लोगों को मिली राहत
कटिहार में गर्मी का कहर जारी, रविवार से मिलेगी राहत कटिहार में गर्मी का कहर जारी, रविवार से मिलेगी राहत कटिहार में गर्मी का कहर जारी, रविवार से मिलेगी

कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजकर बारिश हुई है। गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। अगले सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 9 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं।
आसमान पूरी तरह साफ और मौसम शुष्क रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।