इस मोटसाइकिल को 365 दिन में करीब 35 लाख लोगों ने खरीद डाला, 9वें नंबर वाली को मिली 1724% की ग्रोथ
इस सेल्स लिस्ट को टॉप करने का काम हीरो स्प्लेंडर ने किया। FY25 के 12 महीने (365 दिन) के दौरान इस मोटरसाइकिल को करीब 35 लाख लोगों ने खरीद डाला। लिस्ट में इस बाइक के पास 35% मार्केट शेयर रहा।

देश के मोटरसाइकिल सेगमेंट के टॉप-10 मॉडल की टोटल सेल्स में ग्रोथ देखने को मिली है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में इन 10 मॉडल की कुल 99,40,428 यूनिट बिकीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में ये आंकड़ा 91,55,207 यूनिट का था। यानी 7,85,221 यूनिट ज्यादा बिकी और 8.58% की ग्रोथ मिली। इस सेल्स लिस्ट को टॉप करने का काम हीरो स्प्लेंडर ने किया। FY25 के 12 महीने (365 दिन) के दौरान इस मोटरसाइकिल को करीब 35 लाख लोगों ने खरीद डाला। लिस्ट में इस बाइक के पास 35% मार्केट शेयर रहा। हालांकि, ईयरली ग्रोथ के मामले में हीरो एक्सट्रीम 125R सभी पर भारी पड़ी। इसे 1724% की ग्रोथ मिली। चलिए सबसे पहले आपको सेल्स डेटा दिखाते हैं।
टॉप-10 मोटरसाइकिल सेल्स फाइनेंशियल ईयर 2025 | ||||||
रैंक | मॉडल | FY2025 | FY2024 | अंतर | ग्रोथ % | शेयर % |
1 | हीरो स्प्लेंडर | 34,98,449 | 32,93,324 | 2,05,125 | 6.23 | 35.19 |
2 | होंडा शाइन | 18,91,399 | 14,82,957 | 4,08,442 | 27.54 | 19.03 |
3 | बजाज पल्सर | 13,25,816 | 14,10,974 | -85,158 | -6.04 | 13.34 |
4 | हीरो HF डीलक्स | 9,71,119 | 10,34,178 | -63,059 | -6.1 | 9.77 |
5 | TVS अपाचे | 4,46,218 | 3,78,072 | 68,146 | 18.02 | 4.49 |
6 | बजाज प्लेटिना | 4,38,740 | 5,02,486 | -63,746 | -12.69 | 4.41 |
7 | TVS रेडर | 3,99,819 | 4,78,443 | -78,624 | -16.43 | 4.02 |
8 | RE क्लासिक 350 | 3,50,732 | 3,22,370 | 28,362 | 8.8 | 3.53 |
9 | हीरो एक्सट्रीम 125R | 2,83,021 | 15,514 | 2,67,507 | 1724.29 | 2.85 |
10 | होंडा CB यूनिकॉर्न | 3,35,115 | 2,36,889 | 98,226 | 41.46 | 3.37 |
टोटल | 99,40,428 | 91,55,207 | 7,85,221 | 8.58 | 100 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Shine 100
₹ 68,767

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine 125
₹ 83,251 - 87,251

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine
₹ 83,251 - 89,772

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Super Splendor
₹ 80,848 - 84,748

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus
₹ 77,176 - 80,176

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 95,677 - 99,476

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टॉप-10 मोटरसाइकिल सेल्स की बात करें तो FY25 में हीरो स्प्लेंडर की 34,98,449 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 32,93,324 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,05,125 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 6.23% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 35.19% रहा। FY25 में होंडा शाइन की 18,91,399 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 14,82,957 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,08,442 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 27.54% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 19.03% रहा।
FY25 में बजाज पल्सर की 13,25,816 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 14,10,974 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 85,158 यूनिट कम बिकीं और इसे 6.04% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 13.34% रहा। FY25 में हीरो HF डीलक्स की 9,71,119 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 10,34,178 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 63,059 यूनिट कम बिकीं और इसे 6.1% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 9.77% रहा।
FY25 में TVS अपाचे की 4,46,218 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 3,78,072 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 68,146 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 18.02% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 4.49% रहा। FY25 में बजाज प्लेटिना की 4,38,740 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 5,02,486 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 63,746 यूनिट कम बिकीं और इसे 12.69% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 4.41% रहा।
FY25 में TVS रेडर की 3,99,819 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 4,78,443 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 78,624 यूनिट कम बिकीं और इसे 16.43% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 4.02% रहा। FY25 में RE क्लासिक 350 की 3,50,732 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 3,22,370 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 28,362 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 8.8% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 3.53% रहा।
FY25 में हीरो एक्सट्रीम 125R की 2,83,021 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 15,514 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,67,507 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 1724.29% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 2.85% रहा। FY25 में होंडा CB यूनिकॉर्न की 3,35,115 यूनिट बिकीं। जबकि FY24 में इसकी 2,36,889 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 98,226 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 41.46% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 3.37% रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।