लोगों के दिमाग से नहीं निकल रही ये सस्ती 7-सीटर, बिना शोर किए 11250 लोगों ने खरीदा; कीमत ₹5.70 लाख
पिछले 6 महीने के दौरान हर बार इसे 10 हजार से ज्यादा ग्राहक मिले हैं। कंपनी की ओवरऑल सेल्स में ईको का अहम रोल भी रहता है। हालांकि, सालाना आधार पर ईको को डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

मारुति सुजुकी इंडिया की 7-सीटर ईको कार की कामयाबी का सिलसिला बरकरार है। दरअसल, देश के वैन सेगमेंट में ईको लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 में इसे 11,438 ग्राहक मिले। पिछले 6 महीने के दौरान हर बार इसे 10 हजार से ज्यादा ग्राहक मिले हैं। कंपनी की ओवरऑल सेल्स में ईको का अहम रोल भी रहता है। हालांकि, सालाना आधार पर ईको को डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। दरअसल, अप्रैल 2024 में इसकी 12,060 यूनिट बिकी थीं। बता दें कि ईको देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। इस यूटिलिटी वैन को 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपए है।
न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.69 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.58 लाख रुपए तक हैं। वहीं, 7-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।