लोगों को 'भा' गए इस कंपनी के टू-व्हीलर्स, बाइक-स्कूटर खरीदने टूट पड़े; पिछले महीने 4.30 लाख घरों तक पहुंचे
कंपनी को डोमेस्टिक सेल्स में 7% की ग्रोथ मिली। उसने अप्रैल 2024 में 301,449 यूनिट बेची थीं। जबकि अप्रैल 2025 में कंपी की घरेलू सेल्स बढ़कर 323,647 यूनिट तक पहुंच गई।

TVS मोटर कंपनी ने अप्रैल 2024 में 16% की शानदार ग्रोथ मिली। कंपनी ने सालभर पहले अप्रैल 2024 में 383,615 यूनिट बेची थीं। जो अप्रैल 2025 में बढ़कर 443,896 यूनिट हो गई हैं। यानी सालभर के अंतर में कंपनी ने 60,281 यूनिट बेच डालीं। इस दौरान कंपनी की टू-व्हीलर सेल्स में 15% की ग्रोथ देखने को मिली। अप्रैल 2024 में कंपनी ने 374,592 यूनिच बेचीं, जो अप्रैल 2025 में बढ़कर 430,330 यूनिट पर पहुंच गई।
कंपनी को डोमेस्टिक सेल्स में 7% की ग्रोथ मिली। उसने अप्रैल 2024 में 301,449 यूनिट बेची थीं। जबकि अप्रैल 2025 में कंपी की घरेलू सेल्स बढ़कर 323,647 यूनिट तक पहुंच गई। कंपनी को इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में 59% की ग्रोथ मिली। अप्रैल 2024 में कंपनी ने 17,403 यूनिट बेची थीं, जो अप्रैल 2025 में बढ़कर 27,684 यूनिट हो गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

QJ Motor SRV 300
₹ 3.19 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRK 400
₹ 3.59 - 3.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRC 250
₹ 1.49 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRC 500
₹ 1.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Jupiter
₹ 76,691 - 89,791

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS XL100
₹ 46,354 - 62,305

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कंपनी ने मोटरसाइकिल सेगमेंट में 17% की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 188,110 यूनिट बेची थीं, जो अप्रैल 2025 में बढ़कर 220,527 यूनिट पर पहुंच गईं। इसी तरह, स्कूटर ने 18% की वृद्धि दर्ज की। अप्रैल 2024 में इसने 144,126 यूनिट बेची थीं, जो अप्रैल 2025 में बढ़कर 169,741 यूनिट हो गईं।
अब बात की जाए कंपनी के एक्सपोर्ट की तो उसके कुल निर्यात में 45% की वृद्धि दर्ज हुई है। जिसकी बिक्री अप्रैल 2024 में 80,508 यूनिट से बढ़कर अप्रैल 2025 में 116,880 यूनिट हो गई। टू-व्हीलर के एक्सपोर्ट में 46% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसकी बिक्री अप्रैल 2024 में 73,143 यूनिट से बढ़कर अप्रैल 2025 में 106,683 यूनिट हो गई। कंपनी के थ्री-व्हीलर ने 50% की वृद्धि दर्ज की, जिसकी बिक्री अप्रैल 2024 में 9,023 यूनिट से बढ़कर अप्रैल 2025 में 13,566 यूनिट हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।