BJP Organizes Grand Tiranga Yatra in Ara to Honor Soldiers तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने किया आमंत्रित, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBJP Organizes Grand Tiranga Yatra in Ara to Honor Soldiers

तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने किया आमंत्रित

भाजपा ने आरा में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए बैठक की। यह यात्रा आज शाम पांच बजे हनुमान मंदिर से शुरू होगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में कई स्थानीय नेता शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 15 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने किया आमंत्रित

आरा। भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में बैठक की। देश के सैनिकों के सम्मान में आज शुक्रवार की शाम पांच बजे आरा रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई। बैठक में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कार्यक्रम प्रभारी राम दिनेश यादव, जीतू चौरसिया, हैप्पी, मनीष गुप्ता, राकेश उपाध्याय, पिंकू सिंह, निशु व अरविंद यादव समेत कई लोग शामिल थे। अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज व बाइक बरामद शाहपुर। गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित पुलिस बल ने 180 एमएल की 124 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश रजक, हरेन्द्र कुमार दोनों तियर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में करनामेपुर थाना कांड संख्या 37/25 दर्ज की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।