Indian Army s Operation Sindoor Success Celebrated with Grand Tricolor Rally in Hasan Bazaar हसन बाजार में भाजपा की तिरंगा यात्रा, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsIndian Army s Operation Sindoor Success Celebrated with Grand Tricolor Rally in Hasan Bazaar

हसन बाजार में भाजपा की तिरंगा यात्रा

फोटो 9 : पीरो के हसन बाजार में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 18 May 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
हसन बाजार में भाजपा की तिरंगा यात्रा

पीरो, संवाद सूत्र ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए हसन बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रविवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता हसन बाजार में पुराने थाने के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जमा हुए। मंडल अध्यक्ष सोनू पांडेय के नेतृत्व में व्यापारी, छात्र, किसान, बुद्धिजीवी और मज़दूर सेना का मनोबल बढ़ाने को नारा लगाते रहे। तिरंगा यात्रा में गरहथा , नारायणपुर, तेतरडीह, सहेजनी, बैसाडीह, रसौली, अमयी, सकरी, बसमनपुर और कातर की देशभक्त जनता तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बताते हुए बढ़ती रही। कातर और हसन बाजार की गलियों में यात्रा के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

सभा में शामिल देशभक्तों को सम्बोधित करने वालों में विनोद सिंह, बैजनाथ उपाध्याय, रोहित वर्मा, अभय सिंह और अरुण कुमार साह उर्फ डब्लू सह प्रमुख हैं। ---------- गेरूआ वस्त्र से मनुष्य सन्यासी नहीं बनता : देवाचार्य जी पीरो, संवाद सूत्र। अगिआंव बाजार के लहठान गांव में चल रहे प्रवचन के दौरान संत विधि शरण देवाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दाढ़ी-बाल बढ़ाकर सन्यासी नहीं बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि महान बनने के लिये महान आचरण भी आवश्यक है। गेरूआ वस्त्र पहने बिना और कमंडल धारण किये बिना भी सन्यासी बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगति और खान-पान से भी मनुष्य के संस्कार पर असर पड़ता है। मालूम हो कि मां काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित होने वाले यज्ञ की सफलता को लेकर संतों का प्रवचन हो रहा है। -----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।