IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List After DC vs GT Match 60 Sai Sudharsan Yashasvi Jaiswal Shubman Gill ऑरेंज कैप लिस्ट में तगड़ा फेरबदल, साई सुदर्शन ने हिलाया यशस्वी का सिंहासन; पर्पल कैप किसके पास?, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List After DC vs GT Match 60 Sai Sudharsan Yashasvi Jaiswal Shubman Gill

ऑरेंज कैप लिस्ट में तगड़ा फेरबदल, साई सुदर्शन ने हिलाया यशस्वी का सिंहासन; पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस काफी रोमांचक हो गई है। साई सुदर्शन ने फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 May 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
ऑरेंज कैप लिस्ट में तगड़ा फेरबदल, साई सुदर्शन ने हिलाया यशस्वी का सिंहासन; पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 में रविवार को डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला गया। डबल हेडर के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस काफी रोमांचक हो गई है। ऑरेंज कैप की रेस में तगड़ा फेरबदल हुआ है। गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ा। सुदर्शन ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 61 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 108 रन बनाए। वह जारी सीजन में 12 मैचों में 617 रन बटोर चुके हैं, जो सर्वाधिक हैं। सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल का सिंहासन हिलाया, जिन्होंने पंजाब किंग्स के विरुद्ध (25 गेंदों में 50) फिफ्टी जड़कर सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप छीनी थी।

यशस्वी के पास कुछ ही घंटे यह कैप रही। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 13 मैचों में 523 रन हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) के सूर्यकुमार चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 510 रन जुटाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं। वहीं, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 601 रन जोड़े हैं। गिल ने डीसी वर्सेस जीटी मैच में 53 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और सात सिक्स शामिल हैं। दिल्ली के लिए शतक जड़ने वाले केएल राहुल (65 गेंदों में नाबाद 112) सातवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 493 रन जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें:राहुल पर भारी पड़ा सुदर्शन का शतक, GT ने कटाया प्लेऑफ का टिकट; रच डाला इतिहास

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचरनऔसत
साई सुदर्शन1261756.09
शुभमन गिल1260160.10
यशस्वी जायसवाल1352343.58
सूर्यकुमार यादव1251063.75
विराट कोहली1150563.12
जोस बटलर1250071.42
केएल राहुल1149361.62
प्रभसिमरन सिंह1245838.16
श्रेयस अय्यर1243548.33
निकोलस पूरन1141041.00
ये भी पढ़ें:T20 क्रिकेट में किसने बनाए सबसे तेज 8 हजार रन? केएल राहुल बने नंबर-1 भारतीय

पर्पल कैप रेस में भी बदलाव देखने को मिला है। जीटी के स्पिनर साई किशोर दो पायदान ऊपर चढ़कर आठवें पर चले गए हैं। उन्होंने अभी तक 12 मैचों में 15 शिकार किए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट हासिल किया लेकिन वह महंगे रहे। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 47 रन लुटाए। जीटी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक स्थान नीचे नौवें पर खिसक गए हैं। उन्हें चार ओवर में 37 रन देने के बाद कोई सफलता नहीं मिली। वह 12 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हर्षित राणा दसवें पर खिसक गए हैं। उन्होंने भी 12 मैचों 15 विकेट लिए हैं। फिलहाल, गुजरात के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा के सिर पर पर्पल कैप सजी है। उन्होंने 12 मैचों में 21 शिकार किए हैं। उन्होंने दिल्ली के सामने 40 रन खर्च करने के बाद एक विकेट हासिल लिया।

आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचविकेटऔसत
प्रसिद्ध कृष्णा122117.57
नूर अहमद122017.25
जोश हेजलवुड101817.27
ट्रेंट बोल्ट121819.88
वरुण चक्रवर्ती121719.35
अर्शदीप सिंह121621.93
वैभव अरोड़ा111624.43
साई किशोर121519.60
मोहम्मद सिराज121527.06
हर्षित राणा111427.20